Move to Jagran APP

Diwali Box Office HITS In 10 Years: बॉक्स ऑफ़िस पर 10 सालों में इन 10 फ़िल्मों की वजह से मनी दिवाली, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

10 Hit Bollywood Films Released on Diwali in 10 Years पिछले 10 सालों में दिवाली सबसे अधिक शाह रुख़ ख़ान अजय देवगन सलमान ख़ान और रितिक रोशन के लिए मुफ़ीद रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 12:17 PM (IST)
Diwali Box Office HITS In 10 Years: बॉक्स ऑफ़िस पर 10 सालों में इन 10 फ़िल्मों की वजह से मनी दिवाली, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Diwali Box Office HITS In 10 Years: बॉक्स ऑफ़िस पर 10 सालों में इन 10 फ़िल्मों की वजह से मनी दिवाली, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। रौशनी के पर्व दिवाली के आते ही माहौल में रौनक छा जाती है। लम्बी छुट्टियां और त्योहार की मस्ती फ़िल्म कारोबार के लिए अहम होते हैं। इस दौरान निर्माता ऐसी फ़िल्में रिलीज़ करने के लिए तैयार रहते हैं, जो फेस्टिव मूड के अनुकूल हों। जब ऐसा होता है तो कामयाबी भी मिलती है। 

loksabha election banner

पिछले 10 सालों में दिवाली सबसे अधिक शाह रुख़ ख़ान, अजय देवगन, सलमान ख़ान और रितिक रोशन के लिए मुफ़ीद रही है। इन कलाकारों की फ़िल्मों ने 200 करोड़ से अधिक जमा किये थे। आइए नज़र डालते हैं ऐसी 10 फ़िल्मों पर, जिन्होंने दिवाली पर बॉक्स ऑफ़िस भी धमाके किये।

1. गोलमाल 3- 2010

रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म 2010 की दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर की स्थायी कास्ट के साथ बनाई जाने वाली गोलमाल बॉलीवुड की सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इस सीरीज़ की सभी फ़िल्में कामयाब रही हैं। तीसरे भाग में अजय, अरशद और तुषार के साथ श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और करीना कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। गोलमाल 3 बॉक्स ऑफ़िस हिट घोषित की गयी थी। बॉक्स ऑफ़िस इंडिया के अनुसार फ़िल्म ने 108 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया था।  

2. रा.वन- 2011

अजय देवगन की तरह शाह रुख़ ख़ान भी दिवाली पर अक्सर अपनी फ़िल्में रिलीज़ करते रहे हैं। 2011 में 26 अक्टूबर को शाह रुख़ Ra.One लेकर आये। अनुभव सिन्हा निर्देशित इस साइंस फिक्शन फ़िल्म को तकनीकी स्तर पर काफ़ी सराहा गया। बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म को 118 करोड़ से अधिक मिले और सफल रही। 2011 की दिवाली पर यह सोलो रिलीज़ फ़िल्म थी। 

3. जब तक है जान- 2012

2012 में शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म जब तक है जान रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म को वेटरन निर्देशक यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। 13 नवंबर को आयी फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 120 करोड़ से अधिक बटोरे और सुपरहिट घोषित की गयी। 

4. सन ऑफ़ सरदार- 2012

2012 में अजय देवगन की सन ऑफ़ सरदार भी रिलीज़ हुई। यह फ़िल्म भी कामयाब रही। अश्विनी धीर निर्देशित फ़िल्म ने 105 करोड़ से अधिक कलेक्शन करके हिट का दर्ज़ा पाया। 

5. कृष 3- 2013

2013 में रितिक रोशन की सुपरहीरो फ़िल्म कृष 3 सिनेमाघरों में पहुंची थी। 31 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 240 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था और हिट रही थी। राकेश रोशन निर्देशित फ़िल्म में विवेक ओबेरॉय, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत मुख्य किरदारों में दिखे थे। इसी साल रिलीज़ हुई वॉर से पहले कृष 3 रितिक रोशन की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म थी। 2013 में कृष 3 दिवाली पर रिलीज़ होने वाली अकेली फ़िल्म थी।  

6. हैप्पी न्यू ईयर- 2014

2014 की दिवाली पर शाह रुख़ ख़ान एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटे। 24 अक्टूबर को फ़राह ख़ान निर्देशित हैप्पी न्यू ईयर रिलीज़ हुई। इस मल्टीस्टारर हाइस्ट फ़िल्म में अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, विवान शाह, बमन ईरानी और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में नज़र आये। फ़िल्म ने 205 करोड़ का कलेक्शन किया था और फ़ायदे में रही। 2014 की दिवाली पर यह सोलो रिलीज़ फ़िल्म थी। 

7. प्रेम रतन धन पायो- 2015

2015 की दिवाली पर 12 नवंबर को सलमान ख़ान की फ़िल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज़ हुई थी। सलमान काफ़ी अर्से बाद दिवाली पर लौटे थे। सूरज बड़जात्या निर्देशित फ़िल्म अकेले रिलीज़ हुई और शानदार कलेक्शन भी किया। फ़िल्म ने 207 करोड़ से अधिक बटोरे थे। फ़िल्म में सोनम कपूर सलमान की लीडिंग लेडी बनी थीं। 

8. ऐ दिल है मुश्किल- 2016

2016 की दिवाली पर करण जौहर निर्देशित फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल सिनेमाघरों में आयी। रिलीज़ से पहले फ़िल्म रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की हॉट कैमिस्ट्री के लिए ख़ूब चर्चा में रही। अनुष्का शर्मा ने फीमेल लीड रोल निभाया। 28 अक्टूबर को आयी फ़िल्म ने 112 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया और कामयाब घोषित की गयी थी। 

9. शिवाय- 2016

2016 की दिवाली पर अजय देवगन ने एक बार फिर वापसी की। इस एडवेंचर-एक्शन फ़िल्म का निर्देशन भी अजय ने ही किया था। फ़िल्म ने 100 करोड़ से अधिक जमा किये और औसत घोषित की गयी थी।

10. गोलमाल अगेन- 2017

2017 की दिवाली पर गोलमाल सीरीज़ की चौथी फ़िल्म गोलमाल अगेन सिनेमाघरों में आयी। 20 अक्टूबर को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तब्बू और परिणीति चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाये। अजय देवगन की यह बेस्ट दिवाली साबित हुई, क्योंकि गोलमाल अगेन ने उन्हें 200 करोड़ क्लब में एंट्री दिलवाई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.