जोया को पसंद आया 'किल दिल'
मुंबई। निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर इन दिनों बार्सिलोना में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंद में व्यस्त हैं। मगर उन्हें अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म का शीर्षक 'किल दिल' काफी पसंद आया है। सूत्रों के मुताबिक आम तौर पर जोया किसी खास मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचती है। हालांकि इन दिनों वह अपनी करीबियों से 'ि
मुंबई। निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर इन दिनों बार्सिलोना में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंद में व्यस्त हैं। मगर उन्हें अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म का शीर्षक 'किल दिल' काफी पसंद आया है। सूत्रों के मुताबिक आम तौर पर जोया किसी खास मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचती है। हालांकि इन दिनों वह अपनी करीबियों से 'किल दिल' शीर्षक की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि यह शीर्षक उत्सुकता जगाने वाला है। उन्होंने फिल्म का शीर्षक कैसा होना चाहिए इस पर लंबी मंत्रणा भी की। साथ ही कहा कि शीर्षक ऐसा होना चाहिए जो लोगों का ध्यान आकर्षित करें और उत्सुकता जगाए। फिल्म की सफलता में उसके शीर्षक का अमूल्य योगदान होता है। 'दिल धड़कने दो' में फरहान अख्तर और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं 'किल दिल' में रनवीर के अलावा परिणीति चोपड़ा, अली जाफर और गोविंदा प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म आगमी नवंबर में रिलीज होगी। वैसे बताते चलें कि 'किल दिल' शीर्षक हॉलीवुड फिल्म 'किल बिल' से प्रेरित है।
पढ़ें:बार्सिलोना में होगी बॉलीवुड सितारों की डबल डेट!