जरीन खान करेंगी इस पॉपुलर शो को होस्ट
जरीन खान ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू किया था।
मुंबई। जरीन खान जल्द एक टीवी शो को होस्ट करती नजर आएंगी। वे एमटीवी के पॉपुलर शो 'ट्रोल पुलिस' को होस्ट करने जा रही हैं। इस शो को अभी तक रोडीज फेम रोडीज एक्सट्रीम के जज रणविजय सिंह होस्ट करते आ रहे थे।
जरीन खान को जल्द टेलीविजन पर देखा जा सकेगा। दरअसल, वे एमटीवी के पॉपुलर शो ट्रोल पुलिस को होस्ट करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि, इस शो को अभी तक होस्ट कर रहे रोडीज फेम रणविजय सिंह रोडीज एक्सट्रीम में व्यस्त हैं और इस कारण वो इस शो का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। शो में पहले जरीन खान गेस्ट के रूप में आ चुकी हैं। इस शो में प्रभावी महिला पर्सनॉलिटीज शामिल होंगी। जरीन के पास जब इस शो को होस्ट करने की बात आई तो उन्होंने तुरंत आ कर दी क्योंकि इसमें ''साइबर बुलीइंग क्राइम है'' और ट्रोल्स को लेकर बात की जा रही है और वे इसका शिकार बन चुकी हैं। इसलिए उन्हें भी लगा कि इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना चाहिए। इसको लेकर जरीन कहती हैं कि, जरीन बहुत लोगों की जिंदगी पर प्रभाव डालता है। मुझे खुशी है कि एमटीवी ने यह इनिशिएटिव लिया। स्पेशल एपिसोड में मेरे साथ प्रभावी व्यत्तिव मंदिरा बेदी होंगी।
यह भी पढ़ें: भारी पड़ सकता है दोबारा ‘ एक दो तीन...’ , तेज़ाब के डायरेक्टर ने दी धमकी
शो 'के बारे में बात करें तो 'ट्रोल पुलिस' ट्रॉलिंग इश्यूज पर बेस्ड है। शो में सेलेब्रिटीज़ को बुलाया जाता है और खास बात यह है कि, शो में उन्हें ट्रोल करने वालों से उनका आमना-सामना करवाया जाता है। एेसा इसलिए किया जाता है कि, हेटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स की मानसिकता सुधारने और गलतफहमियां दूर किया जा सके।
यह भी पढ़ें: कथित दत्त बायोग्राफी पर भड़के मुन्नाभाई, लीगल नोटिस दी,करेंगे कार्रवाई
बताते चलें कि, जरीन खान ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू किया था। पिछले साल वे फिल्म अक्सर 2 में दिखाई दी थीं। इस साल उनकी फिल्म 1921 रिलीज हुई थी।