यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई की बारिश में फंसी RJ Mahvash, फोटो शेयर कर लोगों से की ये खास अपील
अभिनेत्री आरजे महवश (RJ Mahvash) ने हाल ही में मुंबई की बारिश से परेशान होकर सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई की बारिश में फंसी आरजे महवश
- एक्ट्रेस ने लोगों से की ये खास अपील
- युजवेंद्र चहल संग जुड़ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री आरजे महवश की वेब सीरीज हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा, वह सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं, जिसमें वह रिलेशनशिप और लड़कों के बारे में खूब बात करती हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस का नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिश्ते को दोस्ती का बताया है। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि वह मुंबई की बारिश से परेशान हो गई हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर आरजे महवश ने एक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी कि मुंबई की बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है और वह इसकी वजह से सड़क पर बुरी तरह फंस गई हैं। इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने मुंबई के लोगों से घर से बाहर ना निकलने की अपील की।
मुंबई की बारिश में फंस गई आरजे महवश
आरजे महवश ने सोशल अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह मुंबई की बारिश के कारण फंस गई थीं। उन्होंने पानी में फंसी हुई एक कार की तस्वीर शेयर करते हुए नोट में लिखा, 'प्लीज सभी सुरक्षित रहें। बाहर मत जाओ। बहुत बुरा फंस के आ रही हूं मैं भी। यह वास्तव में असुरक्षित और डरावना है। घर पर रहो। बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है पिछले चार दिनों से।'
यह भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash को होमब्रेकर बुलाने पर भड़के युजवेंद्र चहल, बोले- लोगों ने बहुत बुरी बातें कहीं

Photo Credit- Instagram
चहल ने डेटिंग की अफवाहों पर क्या कहा था?
युजवेंद्र चहल ने हाल ही में राज शामनी के पॉडकास्ट में आरजे महवश संग नाम जुड़ने की अफवाहों पर बात की थी। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कैसे ऑनलाइन नफरत का निशाना बनाया गया। उनका कहना है कि लोगों की प्रतिक्रिया के कारण वह साथ बाहर भी नहीं निकल सकते थे। मुश्किल समय में वह मेरे साथ खड़ी थी और बेवजह उन्हें इन सब में घसीटा गया।

चहल और आरजे महवश की एक क्रिसमस डिनर की फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वह आरजे महवश संग नजर आए थे। इसके बारे में क्रिकेटर ने बताया कि उनके साथ 5 लोग थे, लेकिन फोटो को ने ऑनलाइन प्रसारित वायरल क्रिसमस डिनर फोटो को काट दिया गया ताकि यह एक डेट लगे।
