Yo Yo Honey Singh को क्या शाहरुख खान ने जड़ दिया था चांटा, पत्नी शालिनी तलवार ने दी थी ये सफाई
शाहरुख खान ने यो यो हनी सिंह को टूर के दौरान दारू पीकर बुरा बर्ताव करने के आरोप में चांटा जड़ दिया थाl इसपर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने सफाई देते हुए कहा था कि यह सब गलत खबरें हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसाचार के मामले में शिकायत दर्ज कराई हैl यह खबर बड़ी तेजी से आग की तरफ फैली हैl यो यो हनी सिंह ऐसा नहीं है कि पहली बार विवादों में आए हैंl कुछ वर्ष पहले खबर आई थी कि यो यो हनी सिंह का शाहरुख खान के साथ विवाद हो गया हैl
खबरों के अनुसार शाहरुख खान ने यो यो हनी सिंह को टूर के दौरान दारू पीकर बुरा बर्ताव करने के आरोप में चांटा जड़ दिया थाl इसपर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने सफाई देते हुए कहा था कि यह सब गलत खबरें हैंl शालिनी ने यह भी कहा कि यो यो हनी सिंह शाहरुख खान का सम्मान करते हैं और शाहरुख खान भी हनी सिंह को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैंl
शालिनी ने यह भी कहा कि शाहरुख खान ने यो यो हनी सिंह का बहुत समर्थन किया हैl यो यो हनी सिंह को देश से बाहर जाने से मना किया गया था क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थीl इसके बावजूद वह शाहरुख खान के साथ गए थेl शालिनी ने यह भी कहा कि टूर के दौरान यो यो हनी सिंह काफी दवाई ले रहे थे और वह रिहर्सल के दौरान गिर गए थेl इसके चलते उनकी पीठ और सिर में चोट आई थीl यहीं कारण है कि वह टूर से घर वापस आ गए थे।
यो यो हनी सिंह गायक और संगीतकार हैंl उन्होंने कई गाने बनाए हैंl उनके बनाए गाने काफी पसंद किए गए हैंl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। यो यो हनी सिंह बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाना गा चुके हैl उनके गाने काफी वायरल हुए हैl वह सोशल मीडिया पर असर अपने फैंस से बातचीत करते हैl