हनी सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी बादशाह पर किया कटाक्ष
हनी सिंह ने अपनी फिल्म 'जोरावर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपने प्रतिद्वंदी बादशाह पर ऐसा कटाक्ष किया कि सबकी बोलती बंद हो गई। हनी पिछले काफी समय से कहीं गायब थे।
नई दिल्ली। लंबे समय के बाद यो यो हनी सिंह पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो अपनी फिल्म 'जोरावर' में एक्शन हीरो के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस मौके पर हनी से जब उनके प्रतिद्वंदी बादशाह पर सवाल किया गया तो उन्होंने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'रॉल्स रायल और नैनो में काफी अंतर है।'
... तो इसलिए प्रियंका चोपड़ा अपने होठों पर नहीं लगाती लिप ग्लॉस
अब हनी के इस जवाब से ये कहा जा सकता है कि उन्होंने खुद को लग्जरी गाड़ी रॉल्स रायल कहा और बादशाह को नैनो। हनी के इस कॉन्फिडेस ने सबके मुंह पर ताले जड़ दिए। आपको बता दें कि हनी की गैरमौजूदगी में बादशाह के गानों 'डीजे वाले बाबू' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' ने काफी सुर्खियां बटोरीं। कुछ ही दिनों में बादशाह की प्रसिद्धी में काफी इजाफा हो गया है। अब क्या बादशाह की प्रसिद्धी ने हनी को इनसिक्योर कर दिया है, शायद यही वजह है कि उन्होंने बादशाह पर ऐसा कटाक्ष किया।
'जोरावर' के ट्रेलर में देखिए सनी सिंह का नया अवतार
खैर, जो भी हो, हनी के चाहनेवालों के लिए इतना ही काफी है कि वो एक बार फिर से दमदार वापसी कर रहे हैं। पंजाबी फिल्म 'जोरावर' में वो एक्शन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जिसमें हनी की बेहतरीन बॉडी देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। फिल्म 6 मई को रिलीज हो रही है।