दीपवीर के रिसेप्शन में दीपिका के ख़ास दोस्त यो यो हनी सिंह ने भी जमाया रंग, देखें तस्वीरें
फ़िल्म कॉकटेल में हनी सिंह के चार्टबस्टर गीत एंग्रेज़ी बीट पर दीपिका ने अपने डांसिंग मूव्स से हर किसी का दिल जीत लिया था।
मुंबई। शनिवार रात मुंबई में आयोजित दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए थे। ऐसे ही एक अतिथि हनी सिंह थे, जो विशेष रूप से रिसेप्शन में शरीक होने के लिए मुंबई पहुंचे थे।
दीपिका और हनी सिंह की दोस्ती "कॉकटेल" के दिनों से है। फ़िल्म कॉकटेल में हनी सिंह के चार्टबस्टर गीत 'अंग्रेजी बीट' पर दीपिका ने अपने डांसिंग मूव्स से हर किसी का दिल जीत लिया था। हनी सिंह ने दीपिका और शाह रुख़ ख़ान अभिनीत लुंगी डांस गाने को भी अपनी आवाज़ दी थी। हनी सिंह काफ़ी समय से इंडस्ट्री से नदारद थे और लंबे अंतराल के बाद किसी बी-टाउन पार्टी में नज़र आये हैं। इस ख़ास अवसर पर हनी सिंह काले रंग की ड्रेस पहने हुए थे और बॉलीवुड से अपने करीबी दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए नज़र आये।
यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में रहा जाह्नवी कपूर समेत बोनी कपूर की तीनों बेटियों का जलवा, देखें तस्वीरें
इस साल, यो यो हनी सिंह ने सोनू के टीटू की स्वीटी से दिल चोरी सड़ा के साथ हर किसी का दिल जीत लिया था जिसे यू ट्यूब पर 350 मिलियन से अधिक बार देखा गया था। हनी सिंह ने हाल ही में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत उर्वशी का रीक्रिएटेड वर्शन भी रिलीज़ किया था।
यह भी पढ़ें: एक अभिनेत्री जो देव आनंद के लिए ताउम्र कुंवारी रही, जानिये कुछ ऐसे ही रोचक किस्से
संगीतकार ने 4 साल के ब्रेक के बाद अपने सिंगल की घोषणा के साथ प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया था। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं हनी सिंह ने अपने बाल भी बढ़ा लिए है और इन्हें देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि संगीतकार ने थोड़ी बॉडी भी बना ली है।