Move to Jagran APP

Year Ender 2022: सोनम-आनंद और आलिया-रणबीर समेत इन सितारों के घर गूंजी किलकारियां

Year Ender 2022 साल 2022 के खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस साल कई फिल्मी सितारों के घर गुड न्यूज आई। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस आलिया भट्ट रणबीर कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल है।

By Aditi YadavEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2022 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 04:47 PM (IST)
Year Ender 2022: सोनम-आनंद और आलिया-रणबीर समेत इन सितारों के घर गूंजी किलकारियां
Year Ender 2022, celebrities became parents, Alia

 नई दिल्ली, जेएनएन। Year Ender 2022: हर साल की तरह यह साल भी अपने आखिरी महीने में है। साल 2022 के खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। जाते जाते ये साल लोगों को कई खुशियां देकर जा रहा है, आमजन से लेकर कई फिल्मी सितारों के घर भी खुशियां आईं। एक तरफ इंडस्ट्री के कई स्टार कपल्स ने शादी रचाई। तो वहीं दूसरी तरफ कई सेलेब्स को माता-पिता बनने का सुख भी मिला है। तो चलिए आपको बताते हैं 2022 में कौन-कौन से स्टार्स पेरेंट्स बने।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फैंस संग मां बनने की गुड न्यूज शेयर की थी।  22 जनवरी देर रात प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि वो और निक सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

काजल अग्रवाल और गौतम गौतम किचलू

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल इसी साल 19 अप्रैल को मां बनी थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।  काजल और गौतम के बेटे का नाम Neil Kitchlu रखा है। एक्ट्रेस ने साल 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

एक्ट्रेस सोनम कपूर 20 अगस्त को मां बनीं थी। उन्होंने बेटे वायु कपूर आहूजा को जन्म दिया। सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। साल 2018 में उन्होंने आनंद आहूजा संग धूमधाम से शादी की थी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी रचाई थी। शादी के करीब 7 महीने बाद 6 नवंबर को बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड होने के साथ काफी खुश भी हुई थी। तब से लेकर अभी तक हर किसी को आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म का इंतजार था।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

इस लिस्ट में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर का भी नाम शामिल हो गया है। 12 नवंबर को बिपाशा ने बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर को जन्म दिया। शादी के छह साल बाद इस कपल के घर खुशियां आई।

युवराज सिंह और हेजल कीच

एक्ट्रेस हेजल कीच और क्रिकेटर युवराज सिंह इस साल बेटे ओरियन के पेरेंट्स बने। इस साल जनवरी में उन्होंने बेटे का स्वागत किया था। कपल ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ शेयर किया था। सोशल मीडिया पर बेटे संग तस्वीरे शेयर करती रहती हैं।

नयनतारा और विग्नेश

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन के घर 9 अक्टूबर को जुड़वां बेटो का जन्म हुआ। इसी साल 9 जून को दोनों ने सात फेरे लिए थे। महज 4 महीने बाद ये कपल सरोगेसी के जरिए बच्चों का स्वागत किया। इस कपल ने अपने बच्चों के नाम यूइर और उलगम रखा है।

यह भी पढ़ें- Navya Naveli Nanda की बर्थडे पार्टी के बाद सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और शनाया कपूर कैमरे से बचते आये नजर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.