Year Ender 2021: विक्की कौशल से लेकर राजकुमार राव तक इन सेलिब्रिटी ने 2021 में रचाई शादी, देखें पूरी लिस्ट
साल 2021 खत्म होने वाला है। ये साल कई बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहा है। कई सेलेब्स ने भव्य शादी समारोह में शादी रचाई तो कुछ ने परिवार और खास मेहमानों की उपस्थित में शादी के बंधन में बंध गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2021 खत्म होने वाला है। ये साल कई बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहा है। कई सेलेब्स ने भव्य शादी समारोह में शादी रचाई तो कुछ ने परिवार और खास मेहमानों की उपस्थित में शादी के बंधन में बंध गए हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलिब्रिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2021 में शादी रचाई है।
वरुण धवन और नताशा दलाल
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने साल के शुरूआत में 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। उन्होंने अलीबाग के द मैनशन हाउस में सीमित मेहमानों की उपस्थित में सात फेरे लिए थे। बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे थे। वही वरुण और नताशा को अक्सर साथ में टाइम बीते हुए स्पॉट किया जाता था।
View this post on Instagram
यामी गौतम और आदित्य धर
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म निर्देशक आदित्य धर से गुप चुप तरीके से शादी अपने पैतृक गांव में जाकर शादी की थी। यामी और आदित्यने 4 जून को रस्मों रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद यामी ने शादी के कई फंक्शनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो काफी वायरल हुईं थीं।
View this post on Instagram
राजकुमार राव और पत्रलेखा
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्र लेखा की शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में से एक है। राजकुमार राव और पत्र लेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने चंडीगढ के ओबेरॉय सुखविलास में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थित में हिंदु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की।
View this post on Instagram
दीया मिर्जा और वैभव रेखी
एक्ट्रेस दीया ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी रचाई ली। अभिनेत्री ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी थी। दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह से बेहद प्राइवेट रखा गया था। शादी में उनके परिवार के लोगों ने ही भाग लिया था। बता दें कि दोनों साल 2020 में हुए लॉकडाउन में करीब आए, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेता कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में भव्य शादी समारोह के दौरान शादी रचाई। विक्की और कटरीना ने अपनी शादी की डेट को बेहद प्राइवेट रखा था। साथ ही शादी में आए मेहमानों और दोस्तों को शादी के किसी भी फंक्शन की तस्वीर लेने की इज्जत नहीं थी। लेकिन शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी के फंक्शनों की तस्वीरें शेयर की है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
View this post on Instagram
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। अंकिता और विक्की ने मुंबई में काफी धूमधाम से शादी रचाई। दोनों की शादी के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
रिया कपूर और करण बुलानी
बॉलीवुड के महशूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम व्बॉयफ्रेंड से जुहू स्थित घर पर शादी रचाई थी।