विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिव-भजन सुनकर 'रावण' बनते थे Yash, 4000 करोड़ी 'रामायण' के सेट पर होता था ऐसा माहौल

Published: Mon, 27 Jul 2026 10:50 AM (IST)

अभिनेता यश ने खुलासा किया है कि रामायण में रावण की भूमिका निभाने के लिए वह किस तरह की तैयारी किया करते थे।

रामायण में रावण बनेंगे यश। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया (AI)

रामायण में रावण बनेंगे यश। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया (AI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ एक्टर यश मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। भारत में फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन होने के बाद फिल्म स्टार्स 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शामिल हुए।

इस दौरान रणबीर कपूर और यश ने आगामी फिल्म रामायण को लेकर बात की। केजीएफ स्टार ने यह भी बताया कि रावण के रोल को निभाने से पहले वह क्या करते थे और सेट पर कैसा माहौल होता था।

इस तरह खुद को सीन में ढालते थे यश

रिव्यू नेशन यूट्यूब चैनल पर जब यश से पूछा गया कि वह सेट पर रावण के किरदार में ढलने से पहले क्या करते थे, तब 'केजीएफ' स्टार ने कहा, "मेरा भारी और बड़ा क्राउन मुझे हर दिन रोल में ढलने में मदद करता था।"

इसके बाद फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने उन्हें याद दिलाया कि वह सेट पर अपनी उस आदत के बारे में बताएं, जो काफी मशहूर हो गया है। तब यश ने कहा, "मैंने सेट का पूरा माहौल ही खराब कर दिया था। मैं बहुत सीरियस रहता था।"

शिव के गाने सुनते थे यश

बातचीत में रणबीर कपूर कूदे और बताया कि उन्हें यश के बारे में काफी सुना है। उन्होंने बताया कि यश सेट पर अपने पसंद के गाने सुनते थे और सेट का माहौल बदल देते थे। इस पर यश ने कहा-

मैं बड़े-बड़े स्पीकर लाता था और फुल वॉल्यूम में म्यूजिक बजाता था। मैं बस उसी धुन में खोया रहता था। मैं शिवजी के गाने बजाता था। रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है। मैं वही गाने बजाता था और उसी भक्ति-भाव में डूब जाना चाहता था। म्यूजिक इतना तेज होता था कि लोगों को बात करने में बहुत मुश्किल होती थी।

Yash On Ramayana

कब रिलीज होगी रामायण?

कॉमिक-कॉन में ही रणबीर कपूर ने रिवील किया था कि अभी तक उनका यश के साथ कोई सीन शूट नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म में उनका स्वैग और औरा कमाल का है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर, सीता का रोल साई पल्लवी और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana का अब तक नहीं हुआ क्लाइमैक्स शूट, Ranbir Kapoor ने खुलासा करते हुए कहा- मैं और यश...

यह भी पढ़ें- 'रावण को जिंदा कर दिया', Yash का औरा-स्वैग देख Ranbir Kapoor हुए इंप्रेस, जमकर की तारीफ