Kalank Movie का सपना यश जौहर ने देखा था, बेटे करण जौहर ने किया पूरा, फिल्म कल होगी रिलीज
Kalank Movie को बनाकर करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर का सपना पूरा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही। यह फिल्म हिंदू-मुस्लिम विवादों पर केंद्रित है।
नई दिल्ली, जेएनएन। मल्टीस्टारर फिल्म कलंक कल यानी 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को करण जौहर के पिता यश जौहर बनाने चाहते थे लेकिन उनका निधन हो गया। अब करण जौहर ने पिता के सपने का साकार कर पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं।
खबरों के मुताबिक करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त करीब 20 साल बाद एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। दोनों कलाकारों ने शानदान अभिनय किया है। दोनों दिग्गज सितारे इससे पहले खलनायक, इलाका, साजन और महानता जैसी फिल्मों में जोड़ी के रूप में पर्दे पर आ चुके हैं। इनकी केमिस्ट्री को हर बार दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।
यह भी पढ़ें: Kalank Box Office Prediction: आज से 'कलंक', पहले दिन इतने करोड़ कमाई का अनुमान
खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया था कि उनके पिता यश जौहर ने इस फिल्म को बनाने का सपना देखा था, लेकिन वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनके सपने को मैने साकार करने की कोशिश की है। दर्शक इस फिल्म को देखकर चकित हो जाएंगे।
Roop ka gussa....Roop ka pyaar....this WEDNESDAY April the 17th....#kalank @aliaabhatt
चर्चित निर्देशक अभिषेक बर्मन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म हिंदू-मुस्लिम विवाद पर केंद्रित है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले लोगों के दिलों में घर कर चुका है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एकसाथ करियर का आगाज करने वाले वरुण और आलिया भट्ट ने अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। यह दोनों कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनके अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य राय कपूर, कृति सैनन भी फिल्म में जान फूंकने को तैयार हैं।