नवरात्रि में आया नया डांडिया सॉन्ग, यमला पगला दीवाना के म्यूजिक डायरेक्टर ने किया लॉन्च
नवरात्रि के मौके पर डांडिया करने वाले लोगों के लिए नया गीत लेकर आए हैं ये म्यूजिक डायरेक्टर।
मुंबई। नवरात्रि के मौक पर अगर नए डांडिया गीत की सौगात मिल जाए तो क्या बात है। एेसा ही कुछ किया है म्यूजिक डायरेक्टर राहुल बी सेठ ने। उन्होंने नया डांडिया गीत लॉन्च किया है जिसे यू ट्यूब पर देखा जा सकता है जिसकी लिंक नीचे दी गई है।
धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना के म्यूजिक डायरेक्टर राहुल बी सेठ ने अपने फैंस को उपहार स्वरूप नया गीत दिया है। वे उनके लिए नवरात्रि के मौके पर डांडिया गीत लेकर आए हैं। इस गीत के बोल हैं हालो हालो हालो रे है। इस गीत में डांडिया करते लोग नजर आते हैं और साथ में राहुल की भी झलक दिखाई देती है। इस गीत को अलग अंदाज में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: Me too: साजिद खान की बहन फराह खान ने कहा, सभी महिलाओं के साथ हूं, फरहान हुए आहत
गीत को अलग अंदाज में पेश किया गया है जिसमें अलग-अलग वाद्य यंत्रों की ध्वनि को सुना जा सकता है। नृत्य और संगीत का संगम इसमें देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Me Too: एकता कपूर का बड़ा कदम, इस निर्देशक को बाहर किया अपनी वेब सीरीज़ से