Move to Jagran APP

शादी के बाद रॉयल लुक में नजर आईं यामी गौतम, Bhoot Police की एक्ट्रेस का लुक देख फैंस हुए दीवाने

यामी का लुक शादी के बाद खासा चर्चा का विषय बना रहता है। यामी को शादी के बाद से अक्सर नई- नवेली दुल्हन की तरह सज- धजकर ही कहीं बाहर निकलते देख जाता है। यामी का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आता है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 09:07 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 09:07 AM (IST)
शादी के बाद रॉयल लुक में नजर आईं यामी गौतम, Bhoot Police की एक्ट्रेस का लुक देख फैंस हुए दीवाने
यामी गौतम की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी शादी के बाद से काफी चर्चा में बनी रहती हैं। यामी का लुक शादी के बाद खासा चर्चा का विषय बना रहता है। यामी को शादी के बाद से अक्सर नई- नवेली दुल्हन की तरह सज- धजकर ही कहीं बाहर निकलते देख जाता है। यामी का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आता है। लेकिन अब हाल ही में यामी को एक अलग अंदाज में देखा गया।

loksabha election banner

यामी गौतम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा यामी गौतम अक्सर लंच या डिनर पर तो कभी अपनी फिल्मों की शूट पर स्पॉट होती रहती हैं। तो वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी वो कई तस्वीरें फैंस के साथ सेयर करती रहती हैं। हाल ही में यामी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का रॉयल लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

यामी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यामी गौतम ने ऑफ व्हाइट कलर की स्कर्ट के साथ गोल्डन रंग का ब्लेजर पहना हुआ है। यामी गौतम का ये रॉयल लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इस ड्रेस के साथ यामी गौतम ने गले ने नेकलेस पहना हुआ है और हाथों में गोल्डन कंगन पहने हुए हैं। यामी का ये कंटेम्पररी लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यामी गौतम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बात करें यामी गौतम के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री जल्द ही सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीस के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा यामी फिल्म 'लॉस्ट' में भी नजर आने वाली हैं। अनिरुद्ध रॉय चौधरी की इन्वेस्टिगेशन ड्रामा फिल्म में यामी एक रिपोर्टर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.