विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yaariyan 2 Poster Out: एक दुल्हन के पीछे दो पक्के यार, क्या होगा इस बार? 'यारियां 2' का पहला पोस्टर आउट

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 09 Aug 2023 02:21 PM (IST)

Yaariyan 2 Poster Out टी-सीरीज के बैनर तले बनी फिल्म यारियां-2 को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म ...और पढ़ें

Yaariyan 2 First Poster Out- मीजान जाफरी स्टारर फिल्म का कल होगा टीजर रिलीज/Photo Credit- Instagram
Yaariyan 2 First Poster Out- मीजान जाफरी स्टारर फिल्म का कल होगा टीजर रिलीज/Photo Credit- Instagram

HighLights

  1. यारियां 2 का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  2. मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी का दिखेगा याराना
  3. 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'यारियां 2'

नई दिल्ली, जेएनएन। Divya khosla kumar yaariyan 2 first look: साल 2014 में रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह और हिमांश कोहली स्टारर 'यारियां' को फैंस ने बहुत पसंद किया था। दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।

अब जल्द ही मेकर्स फिल्म 'यारियां-2' के साथ बिग स्क्रीन पर ऑडियंस के बीच लौटने वाले हैं। इस फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और टीवी हार्टथ्रोब पर्ल वी पुरी नजर आएंगे। लंबे समय तक फिल्म 'यारियां-2' को लेकर ऑडियंस की बेसब्री बढ़ाने के बाद अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।

फिल्म 'यारियां-2' का पोस्टर है काफी दिलचस्प

यारियां 2 में बिल्कुल फ्रेश पेयर दर्शकों को देखने को मिलेगा। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टी-सीरीज ने इस फिल्म का पहला पोस्टर आउट किया। जिसमें दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। उनका एक हाथ मीजान जाफरी के कंधें पर हैं और दूसरा पर्ल वी पुरी के कंधे पर।

मीजान के चेहरे पर पोस्टर में जहां शरारत भरी हंसी है, तो वहीं पर्ल वी पुरी काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "कजिन बाय ब्लड, फ्रेंड बाय च्वाइस। दोस्ती और भावनाओं की रोलर कोस्टर राइड की एक झलक आपके सामने है।

इस दिन आएगा 'यारियां-2' का टीजर

यारियां-2 का पहला पोस्टर शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने मिजान जाफरी की फिल्म के टीजर रिलीज डेट की भी घोषणा की। मेकर्स ने बताया कि दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी स्टारर 'यारियां-2' का ट्रेलर कल रिलीज होगा। फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू कर रहे हैं।

मिजान-पर्ल वी पुरी और दिव्या खोसला कुमार के अलावा फिल्म में यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। ये म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।