Move to Jagran APP

Yaad Ba Ki Bhool Gailu Bhojpuri Rap Song: भोजपुरिया रैप गीत ‘याद बा कि भूल गइलू’ ने मचाया धमाल

Yaad Ba Ki Bhool Gailu Bhojpuri Rap Song इस गाने में इस्तेमाल किये गये साथ-सुथरे शब्द और उम्दा संगीत के साथ एक बेहतरीन आवाज का मिश्रण इसकी यूएसपी बताई जा रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 05:43 PM (IST)
Yaad Ba Ki Bhool Gailu Bhojpuri Rap Song: भोजपुरिया रैप गीत ‘याद बा कि भूल गइलू’ ने मचाया धमाल
Yaad Ba Ki Bhool Gailu Bhojpuri Rap Song: भोजपुरिया रैप गीत ‘याद बा कि भूल गइलू’ ने मचाया धमाल

नई दिल्ली, जेएनएन। संगीत की राजधानी कही जाने वाली देश की प्राचीनतम नगरी काशी से निकलकर हॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजीवुड में पिछले दो दशक से अपने सुरों की तान बिखेरने वाले संगीतकार सतीश त्रिपाठी ने पहली बार भोजपुरिया रैप सांग बनाकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में जबरदस्त धमाल मचा दिया है।

loksabha election banner

‘याद बा कि भूल गइलू’ शीर्षक वाले इस गीत को भारतीय मूल के लंदन के गायक संजय श्रीवास्तव ने आवाज़ दी है। टी सीरीज से पिछले दिनों रिलीज होने वाला यह भोजपुरिया रैप गीत हाल-फिलहाल के नॉन फिल्मी भोजपुरी गीतों की श्रेणी में सुपरहिट हो गया है। दरअसल जिस तरह से स्ट्रांग बीट्स और वेस्टर्न म्यूजिक के फ्यूजन के साथ पंजाबी सांग को आज के युवाओं को पसंद आते हैं, ठीक उसी तरह से ‘याद बा कि भूल गइलू’ भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है।

इस गाने में इस्तेमाल किये गये साथ-सुथरे शब्द और उम्दा संगीत के साथ एक बेहतरीन आवाज का मिश्रण इसकी यूएसपी बताई जा रही है। सतीश त्रिपाठी ने पहली बार भोजपुरिया रैप सांग बनाया है। वहीं लंदन में सेटल  हो चुके गायक संजय श्रीवास्तव ने अपनी भाषा के लिए कुछ करने की तमन्ना को इस गाने के ज़रिए पूरा किया है। दरअसल संगीतकार सतीश त्रिपाठी भोजपुरिया वर्ल्ड में कुछ अलग तरह के संगीत को लेकर आना चाहते थे और यह भी चाहते थे कि इसके लिए कोई ऐसा गायक हो जो भोजपुरी समाज से जुड़ा हो और वेस्टर्न म्यूजिक वर्ल्ड में भी दखल रखता हो। संजय श्रीवास्तव इन अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं। 

गाना ‘यू-ट्यूब’ के अलावा सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर धूम मचा चुका है। कुछ ही दिनों में पांच लाख से ज्यादा व्यूज़ हासिल करने वाला नॉन फिल्मी श्रेणी का यह भोजपुरिया रैप सुपरहिट माना जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.