Move to Jagran APP

COVID-19 के ख़िलाफ़ भारत की लड़ाई में कूदे X-Men एक्टर, ट्विंकल खन्ना ने बतायी जेम्स की असली सुपर पॉवर

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर जेम्स का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भारत में पैनडेमिक के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि सभी लोग भारत की स्थिति के बारे में जानते हैं। भारत ऑक्सीजन की किल्लत के बहुत बड़े संकट से गुज़र रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 08:07 PM (IST)
COVID-19 के ख़िलाफ़ भारत की लड़ाई में कूदे X-Men एक्टर, ट्विंकल खन्ना ने बतायी जेम्स की असली सुपर पॉवर
James Mcavoy and Twinkle Khanna. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ भारत की लड़ाई में भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के साथ कई हॉलीवुड कलाकार भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं। अब हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय एक्स-मैन फ्रेंचाइजी फ़िल्मों में डॉ. चार्ल्स ज़ेवियर का किरदार निभाने वाले एक्टर जेम्स मैकवॉय ने इस आपदा में भारत की मदद करने की अपील की है। जेम्स की अपील को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने उनका शुक्रिया अदा किया।

loksabha election banner

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर जेम्स का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भारत में पैनडेमिक के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि सभी लोग भारत की स्थिति के बारे में जानते हैं। भारत ऑक्सीजन की किल्लत के बहुत बड़े संकट से गुज़र रहा है। दैविक फाउंडेशन ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए काम कर रहा है, जिसके लिए बहुत सारे पैसे की ज़रूरत है। जो लोग मदद करना चाहते हैं, वो लिंक पर जाकर सहयोग कर सकते हैं। उम्मीद है कि भारत में हालात जल्द ठीक होंगे।

जेम्स के वीडियो पर ट्विंकल ने लिखा- इस मुहिम में दैविक फाउंडेशन की मदद के लिए जेम्स मैकवॉय बहुत शुक्रिया। वास्तविक जीवन में जेम्स भले ही एक्स-मैन के ऑल्टर ईगो चार्ल्स ज़ेवियर की तरह टेलीपैथिक शक्तियां ना रखते हों, लेकिन उनके पास उतनी बड़ी शक्ति संवेदनशीलता है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

बता दें, ट्विंकल खन्ना ने ख़ुद भी अक्षय कुमार के साथ मिलकर 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स ब्रिटेन से मंगाकर डोनेट किये हैं। इसके अलावा वो एनजीओ के साथ मिलकर इस आपद से लड़ने में मदद कर रही हैं। जेम्स के अलावा और भी कई हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

लेखक और लाइफ़ कोच जय शेट्टी ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम के ज़रिए बताया था कि गिव इंडिया के ज़रिए दुनियाभर के सेलेब्स ने आर्थिक योगदान दिया है। ऋतिक रोशन ने भी इसमें योगदान दिया था। पोस्ट के मुताबिक़, हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ ने 50,000 डॉलर डोनेट किये हैं। शॉन मेंडिस ने भी इतनी ही रकम दी है। द एलन शो ने 59000 डॉलर जुटाये हैं। ब्रेंडन बरचर्ड और रोहन ओझा ने 50,000 डॉलर दान किये हैं, जबकि जैमी केरन लीमा ने एक लाख डॉलर दिये हैं। कैमिला केबेलो ने 6000 डॉलर जुटाये, जबकि ऋतिक रोशन ने 15,000 डॉलर डोनेट किये हैं। 

जय ने बताया कि इस फंड रेज़िंग केम्पेन के ज़रिए अब तक 3,688,981 डॉलर यानी लगभग 27 करोड़ 35 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। इस पर ऋतिक रोशन ने जय को बधाई भी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.