Move to Jagran APP

WWE रेसलर सारा ली का 30 वर्ष की आयु में हुआ निधन, 2015 में बनी थीं 'टफ एनफ चैम्पियन'

WWE wrestler Sara Lee Died सारा ली एक डब्लूडब्लूई रेसलर थी। उनका 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इससे रेसलिंग की दुनिया में दुख की लहर फैल गई है। सारा ली के निधन पर कई कलाकारों ने भी दुख जताया है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarPublished: Fri, 07 Oct 2022 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 05:54 PM (IST)
WWE रेसलर सारा ली का 30 वर्ष की आयु में हुआ निधन, 2015 में बनी थीं 'टफ एनफ चैम्पियन'
WWE wrestler Sara Lee Died: सारा ली का निधन हो गया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। WWE wrestler Sara Lee Died: डब्लूडब्लूई रेसलर सारा ली का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह 2015 में टफ एनफ चैम्पियनशिप की विजेता भी थी। उनके निधन की पुष्टि उनके मां ने सोशल मीडिया पर की है। उनके निधन के बाद इंटरनेशनल रेसलर दुख जता रहे है। सारा ली व्रेस्लिंग दुनिया में 2015 से 2016 के बीच थी। इस बीच उन्होंने टफ एनफ चैम्पियनशिप भी जीती थी।

loksabha election banner

सारा ली की मां ने सोशल मीडिया पर बेटी के निधन की जानकारी दी हैं

सारा ली की मां ने सोशल मीडिया पर लिखा हैं, 'भारी मन से हम यह सूचना दे रहे है कि हमारी बिटियां सारह वेस्टन का निधन हो गया है। हम सभी सदमे में है और पूरी तैयारियां नहीं हो पाई है। हम सभी ने निवेदन करते है कि परिवार को शांति से दुख मनाने दें।'

यह भी पढ़ें: Harrdy Sandhu ने परिणीति चोपड़ा के साथ मिलकर किया कोड नेम तिरंगा का प्रमोशन, मैनचेस्टर सिटी में भी किया परफॉर्म

डब्लूडब्लूई ने भी सारा ली के निधन पर दुख जताया है

इस बीच डब्लूडब्लूई ने भी शुक्रवार को सारा ली के निधन की पुष्टि की और दुख भी जताया। उन्होंने सारा ली के परिवार, फैंस और दोस्तों के प्रति के श्रद्धांजलि दी है। ट्वीट में लिखा है, 'डब्लूडब्लूई सारा ली के निधन से दुखी है। वह भूतपूर्व टफ विनर थी। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करती रहेंगी। हम उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति संवेदना प्रकट करते है।'

यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez Workout Photos: जैकलिन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर मामले के बीच वर्कआउट करती आईं नजर

सारा ली ने रेसलर वेस्टिन ब्लेक से शादी की थी

सारा ली ने रेसलर वेस्टिन ब्लेक से शादी की थी। उन्हें कुल 3 बच्चे भी थे। सारा ली के निधन पर कई कलाकारों ने भी दुख जताया है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सारा ली के निधन पर जानकारी देते हुए लिखा है, 'डब्लूडब्लूई टफ एनफ 2015 की विजेता सारा ली रेसलर का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनकी मां ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.