Move to Jagran APP

World Vegetarian Day 2020: ये फिल्म स्टार्स अब बन गए हैं वेजिटेरियन, सबकी अलग-अलग वजह

World Vegetarian Day 2020 कई बॉलीवुड स्टार ऐसे हैं जो एक वक्त में नॉनवेज के काफी शौकीन थे लेकिन अब उन्होंने वेजिटेरियन बनने का फैसला किया है। वर्ल्ड वेजिटेरियन डे पर जानते हैं कि किन-किन स्टार्स ने वेजिटेरियन बनने का फैसला किया है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 10:17 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 10:17 AM (IST)
World Vegetarian Day 2020: ये फिल्म स्टार्स अब बन गए हैं वेजिटेरियन, सबकी अलग-अलग वजह
कंगना रनोट (ट्विटर) और आमिर खान (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। आज पूरी दुनिया वर्ल्ड वेजिटेरियन डे सेलिब्रेट कर रही हैं और लोग वेजिटेरियन बनने को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके लिए कई सामाजिक मंच लगातार मुहिम चला रहे हैं। कई फिल्मी हस्तियों ने भी ऐसा ही किया और उन्होंने नॉनवेज से किनारा करते हुए वेजिटेरियन बनने का फैसला किया है। ऐसे में वर्ल्ड वेजिटेरियन डे पर जानते हैं कि किन-किन स्टार्स ने वेजिटेरियन बनने का फैसला किया है।

loksabha election banner

शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी पिता की दी हुई एक किताब को पढ़ने के बाद नॉनवेज से किनारा कर लिया था। एक्टर ने Brian Hines की किताब लाइफ इज फेयर पढ़ने के बाद शाकाहारी बनने का फैसला किया था।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं और एक्ट्रेस ने भी वेजिटेरियन बनने का फैसला किया था। एक्ट्रेस का मानना है कि वेजिटेरियन ज्यादा हेल्दी है। एक्ट्रेस को वेज खाना भी बनाना पसंद है और वेजिटेरियन होने से की वजह से वो घर पर ज्यादा खाना खा पाती हैं।

अनुष्का शर्मा

नॉनवेज को छोड़कर वेजिटेरियन बनने वाले स्टार्स में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने दोस्त की वजह से नॉनवेज छोड़ा था, क्योंकि उसे नॉनवेज की खुशबू पसंद नहीं थी।

आमिर खान

आमिर खान ने अपनी पत्नी की वजह से नॉनवेज से किनारा किया था। बताया जाता है कि उनकी पत्नी के नॉनवेज से हेल्थ पर असर पड़ रहा था, जिस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। आमिर अब वैगेग लाइफ जी रहे हैं, जिसमें वो डेयरी प्रोडक्ट्स से भी किनारा कर रहे हैं।

कंगना रनोट

कंगना रनोट एक वक्त पर नॉनवेज की शौकीन थीं और उन्होंने 2015 में वेजिटेरियन बनने का फैसला किया था। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने वेजिटेरियन बनने का फैसला किया था तो उन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स से भी दिक्कत थी और उसके बाद उन्होंने वेगेन बनने का फैसला किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.