Move to Jagran APP

World Music Day 2022: अजय देवगन और दर्शन रावल ने म्यूजिक को लेकर जाहिर किया प्यार, अपने पहले गाने को लेकर कही ये बात

World Music Day 2022 आज 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर एक्टर अजय देवगन और सिंगर दर्शन रावल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं एक्टर ने अपने पहले गाने को लेकर एक्सपीरियंस भी बताया।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2022 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2022 01:32 PM (IST)
World Music Day 2022: अजय देवगन और दर्शन रावल ने म्यूजिक को लेकर जाहिर किया प्यार, अपने पहले गाने को लेकर कही ये बात
Ajay Devgn and Darshan Raval celebrates World Music Day 2022

नई दिल्ली, जेएनएन। (World Music Day 2022): म्यूजिक सिर्फ म्यूजिशियन की जिंदगी में ही मायने रखता है ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। म्यूजिक आम लोगों की जिंदगी में भी उतना ही शामिल है, जितना की एक सिंगर की लाइफ में। शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जिसे म्यूजिक सुनना न भाता हो। अब तक कई ऐसी रिसर्च भी सामने आ चुकी हैं जिनमें दावा किया गया है कि म्यूजिक लोगों के दिल और दिमाग पर पॉजिटिव प्रभाव डालने और स्ट्रेस को कम करने में काफी कारगर है।

loksabha election banner

अब तो डॉक्टर भी म्यूजिक को स्ट्रेस कम करने की बेस्ट थैरेपी बताते हैं। यहां तक कि डॉक्टर्स प्रेग्नेंट महिलाओं को भी म्यूजिक सुनने की सलाह देते हैं। म्यूजिक की इम्पॉर्टेंस हमारी जिंदगी में ऐसे ही बनी रहे। इसी वजह से 21 जून को विश्व में म्यूजिक डे सेलिब्रेट किया जाता है और इस मौके पर म्यूजिक से जुड़ी कई हस्तियों को सम्मानित करते हुए सराहा जाता है।

वैसे फिल्म इंडस्ट्री में भी म्यूजिक की अहमियत फिल्मों से ज्यादा ही है। कई बार ऐसा हुआ कि जब फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं थी, लेकिन बेहतरीन म्यूजिक के चलते हिट हुई है। यही वजह है कि लता मंगेशकर को सुरों की मलिका कहा जाता था। वहीं, एआर रहमान म्यूजिक के भगवान कहलाते हैं।

म्यूजिक के नाम इस खास दिन को बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट करते हुए म्यूजिक से जुड़ी अपनी यादे साझा कर रहे हैं। अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी म्यूजिक से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें पता ही नहीं था कि उनमें म्यूजिक सुनने से लेकर म्यूजिक बनाने तक की कला है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय के अलावा सिंगर दर्शन रावल ने भी अपने कुछ वीडियो शेयर किए हैं और फैंस को म्यूजिक डे की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में दर्शन अपने दोस्तों के साथ बात करते हुए दिख रहे हैं।  

(With Inputs From Shikha Dhariwal, Mumbai)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.