World Hindi Day: विश्व हिंदी दिवस पर अमिताभ बच्चन ने दी बधाई, कही ये बात
World Hindi Day विश्व हिंदी दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है और इस अवसर पर हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर प्रचार करने का प्रयास किया जाता हैl अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के अभिनेता हैं और वह कई सफल फिल्मों में काम कर चुके हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देशवासियों और अपने फैंस को दी है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रभाषा और अपनी मातृभाषा को यादकर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैंl इस अवसर पर उन्होंने तीन फोटो शेयर किए हैंl
इनमें से एक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का लोकप्रिय कोट भी लिखा हुआ है, 'राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा हैl' जबकि अन्य दो तस्वीरें में अमिताभ बच्चन अपने फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं और हिंदी दिवस की बधाई दे रहे हैंl उन्होंने इन फोटो के साथ ट्वीट भी किया है, 'विश्व हिंदी दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएंl' साथ ही उन्होंने तिरंगा का इमोजी भी लगाया हुआ हैl
T 3779 - विश्व हिंदी दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ ! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/3wnsnRY7Xv— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 10, 2021
विश्व हिंदी दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है और इस अवसर पर हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर प्रचार करने का प्रयास किया जाता हैl अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के अभिनेता हैं और वह कई सफल फिल्मों में काम कर चुके हैंl वर्तमान में वह कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट कर रहे हैंl इसके अलावा वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की महत्वपूर्ण भूमिका है। गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन कोरोनावायरस से ठीक होकर लौटे हैंl कोरोना के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया थाl उनके साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन भी हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे लेकिन अब सब की तबीयत ठीक है और सभी घर पर हैl अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर काम करना शुरू कर दिया हैl हाल ही में वह लद्दाख में भी जा कर आए हैंl जहां का तापमान -33 डिग्री थाl
विश्व हिंदी दिवस आज, जानिए कब हुई शुरुआत#विश्वहिंदीदिवस #hindidiwas
Telegram: https://t.co/VnUjQVwkNM" rel="nofollow pic.twitter.com/hyTyLtrdKo— Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) January 10, 2021
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैl उनकी पोस्ट सामजिक विषयों से जुड़ी हुई होती हैंl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl