सामने आईं रानू मंडल की डुप्लीकेट, गा रही थीं 'तेरी मेरी कहानी' गाना, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रानू मंडल का गाना गा रही हैं और खास बात ये है कि वो दिखने में भी रानू मंडल जैसी है लग रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर एक गाना वायरल होने के बाद फेमस हुईं रानू मंडल अब काफी जाना पहचाना नाम बन गया है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद ना सिर्फ उन्हें पहचान मिली, जबकि हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म के गाने भी ऑफर कर दिए। उसके बाद रानू मंडल के कई वीडियो सामने आए, जिन्होंने इंटरनेट पर काफी धमाल मचाया।
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाना गा रही हैं। खास बात ये है कि इस महिला का चेहरा रानू मंडल से काफी मिलता जुलता है और अब लोग इन्हें दूसरी रानू मंडल बता रहे हैं। इससे पहले रानू मंडल का भी जो रेलवे स्टेशन वाला वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वो ऐसी ही लग रही थीं। उस दौरान उन्होंने लता मंगेशकर का गाना गाया था।
अब इस नए वीडियो को गुवाहाटी का बताया जा रहा है और इसे रानू मंडल का दूसरा पार्ट बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देख रहा है कि यह महिला भी सड़क किनारे बैठी हुई हैं और इनसे गाना गाने के लिए कहा जा रहा है, जिसके बाद वो रानू मंडल का फेमस गाना तेरी मेरी कहानी गाती हुईं दिख रही हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया से हिट हुईं रानू मंडल को हाल ही में कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था, जब उन्होंने एक महिला फैन के साथ सेल्फी का आग्रह करने पर गलत व्यवहार किया था। उसके बाद एक मेकअप वाली फोटो की वजह से उनका मजाक बनाया गया था। हालांकि, इस फोटो को फेक बताया गया।