Move to Jagran APP

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स - अामिर खान बेस्ट ऐक्टर व आलिया भट्ट को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड

फ़िल्म 'सुल्तान' के 'जग घुमेया' गीत के लिए बेस्ट पले बैक फीमेल का फिल्मफेयर अवार्ड प्रतिभाशाली गायिका नेहा भसीं ने अपने नाम किया।

By Hirendra JEdited By: Published: Sat, 14 Jan 2017 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 08:11 AM (IST)
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स - अामिर खान बेस्ट ऐक्टर व आलिया भट्ट को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स - अामिर खान बेस्ट ऐक्टर व आलिया भट्ट को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड

मुंबई। 62 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की घोषणा 14 जनवरी की देर रात की गई। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2017 शो के शाहरुख खान, करण जौहर और कपिल शर्मा होस्ट रहे। फिल्मफेयर में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली दंगल का जलवा देखने को मिला।

loksabha election banner

फिल्म दंगल में महावीर फोगट का दमदार किरदार निभाने वाले आमिर खान को फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं फिल्म उड़ता पंजाब में एक बिहारी लड़की का किरदार निभाने के लिए खूब वाहवाही लूटने वाली आलिया भट्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। आलोचकों की तारीफ बटोरने वाली दंगल के लिए नितेश तिवारी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी ब्लॉकबस्टर दंगल के खाते में गया।

क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर (मेल) का अवॉर्ड मनोज बाजपेयी को फिल्म अलीगढ़ के लिए और शाहिद कपूर को फिल्म उड़ता पंजाब के लिए मिला। वहीं फिल्म नीरजा में दमदार अभिनय के लिए सोनम कपूर को क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।। क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी राम माधवानी की फिल्म नीरजा के लिए दिया गया।

ऋषि कपूर को फिल्म कपूर एंड सन्स के लिए मिला बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर (पुरुष) का अवॉर्ड और शबाना आजमी को नीरजा फिल्म में सपोर्टिंग रोल के लिए बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।

वहीं शॉर्ट फिल्म बेस्ट ऐक्टर (मेल) के लिए मनोज बाजपेयी को फिल्म तांडव में शानदार अभिनय के लिए दिया गया जबकि शॉर्ट फिल्म बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड तिस्का चोपड़ा को फिल्म चटनी के लिए दिया गया।

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड फिल्म निल बट्टे सन्नाटा के लिए अश्विनी अय्यर तिवारी को दिया गया। बेस्ट मेल डेब्यू के लिए उड़ता पंजाब के लिए दिलजीत को और बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड रितिका सिंह को साला खड़ूस के लिए दिया गया। पिंक फिल्म में डायलॉग के लिए रितेश शाह को बेस्ट डॉयलॉग का अवॉर्ड जीता।

फिल्मफेयर बेस्ट म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड ऐ दिल है मुश्किल के लिए प्रीतम ने खाते में गया। अमिताभ भट्टाचार्य को ऐ दिल है मुश्किल के चन्ना मेरेया गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला। ऐ दिल है मुश्किल के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर मेल का खिताब मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का अवॉर्ड सुल्तान फिल्म के 'जग घुमया' गाने के लिए नेहा भसीनको मिला।

62वां जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतना हर किसी के लिए बहुत ही खास मौका रहा। यहां बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड आदिल शेख ने कपूर ऐंड संस के गाने लड़की ब्यूटीफुल के लिए जीता। वहीं बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड मितेश मीरचंदानी को फिल्म नीरजा के लिए मिला। बेस्ट ऐक्शन का अवॉर्ड श्याम कौशल को दंगल के लिए दिया गया। जबकि बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड पायल सलूजा को उड़ता पंजाब के लिए मिला।

फ़िल्म 'दंगल' के लिए बेस्ट एक्शन का फिल्मफेयर अवार्ड शाम कौशल को मिला तो वहीं बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए 'उड़ता पंजाब' की पायल सलूजा विनर रहीं। जबकि बेस्ट साउंड डिजाईन के लिए फिल्म 'फोबिया' के विवेक सचिदानंद ने बाजी मारी। बेस्ट वीएफएक्स का फिल्मफेयर अवार्ड 'फैन' फिल्म के लिए निर्माता रेड चिली को गया। बता दें रेड चिली के मालिक शाह रुख़ ख़ान हैं। जबकि बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड मोनिशा आर बलदावा ने फ़िल्म 'नीरजा' के लिए जीता। 'नीरजा' के लिए ही अपर्णा सूद और अन्ना ले ने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन की श्रेणी में फ़िल्म फेयर अवार्ड अपने नाम किया।

तस्वीरें : अपनी दूसरी फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे कपिल

इसे भी पढ़ें: रेड कारपेट पर सेलेबस का जलवा ज़ारी, 'दंगल' ने बेस्ट एक्शन अवार्ड में बाजी मारी!

इस बीच फ़िल्म 'सुल्तान' के 'जग घुमेया' गीत के लिए बेस्ट पले बैक फीमेल का फिल्मफेयर अवार्ड प्रतिभाशाली गायिका नेहा भसीं ने अपने नाम किया। जबकि अरिजीत सिंह ने 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड जीता।

इसी फ़िल्म के गीत 'चन्ना मेरे आ' के गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट लिरिक्स का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.