तो क्या शादी नहीं करेंगे सलमान खान, आखिर विवाह से क्यों दूर भाग रहे हैं सल्लू
Salman Khan सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। जब से यह खबर सलमान के फैंस को मिली वह चौंक गए हैं। ऐसे में वह जानना चाहते हैं कि सलमान विवाह क्यूं नहीं करना चाहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कई दफे इस सवाल पर उन्होंने मुस्कुरा दिया और कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। अब खबरें हैं कि वह सरोगेसी से पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में सलमान के चाहने वाले उनकी शादी को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में सवाल है कि सलमान खान आखिर क्यों शादी नहीं करना चाहते हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान दुनिया भर में अपने फैंस के चहेते अभिनेता हैं। सलमान की फिल्में देखने के लिए लोगों में बेसब्री रहती है। सलमान की दीवानी लड़कियां ज्यादा हैं। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स से उनके फैंस सकते में हैं। दरअसल, खबरें आ रही हैं कि सलमान खान सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस इस बात को लेकर चिंता में हैं कि क्या उनका चहेता सुपरस्टार जीवन में कभी भी शादी नहीं करेगा।
दरअसल, फैंस की चिंता वाजिब भी है। क्योंकि पिछले दिनों में कई सेलीब्रिटी विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में सलमान के लिए ऐसी खबरें आना उनके फैंस को चौंका रही हैं। क्योंकि अब तक जो स्टार्स सरोगेसी से मां या पिता बने हैं उन्होंने विवाह नहीं किया है। इस लिस्ट में करण जौहर, सुष्मिता सेन, एकता कपूर और साक्षी तंवर शामिल हैं।
Salman khan Surrogacy : करण, एकता समेत ये सितारे भी बन चुके हैं बिना शादी के पेरेंट्स
खबरों के मुताबिक सलमान खान समय की कमी के चलते विवाह के बंधन में बंधने से बच रहे हैं। सलमान खान का ज्यादातर समय फिल्में करने में बीतता है। खाली समय में वह अपने पिता सलीम खान के साथ रहते हैं। बाकी समय वह अपनी जिम और डॉगी के लिए देते हैं। बेहद बिजी शिड्यूल के चलते भी शायद वह शादी के बंधन में नहीं बचना चाहते हैं।
वहीं, कुछ फैंस का मानना है कि वह अपने गुस्सैल रवैये के चलते विवाह नहीं करना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि गुस्से की वजह से ही ऐश्वर्या राय के समय उनका विवाद विवेक ओबेराय के साथ हुआ था। वह कई हिरोइन को डेट कर चुके हैं और सभी से किसी न किसी कारण से ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि परिवार में छोटे भाई अरबाज खान के बिगड़े वैवाहिक जीवन से भी वह प्रभावित हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप