क्या 'आर.राजकुमार' बदल सकती है शाहिद की किस्मत
मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर की होम प्रोडक्शन की फिल्म 'मौसम' की असफलता के लंबे समय के बाद उनकी नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' आई, लेकन यहां एक बार फिर उनकी किस्मत दगा दे गई। फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। शाहिद के करीबी लोगों के मुताबिक, 'शाहिद उस असफलता स्
मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर की होम प्रोडक्शन की फिल्म 'मौसम' की असफलता के लंबे समय के बाद उनकी नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' आई, लेकन यहां एक बार फिर उनकी किस्मत दगा दे गई। फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। शाहिद के करीबी लोगों के मुताबिक, 'शाहिद उस असफलता से बेहद हताश हैं। वे अब अपनी इमेज को पूरी तरह बदलने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने चॉकलेटी ब्वॉय की अपनी चिर-परिचित छवि से तौबा कर ली है। उनकी आने वाली नई फिल्म 'आर. राजकुमार' में अलग करने जा रहे हैं। फिल्म में वे विशुद्ध ऐक्शन करते नजर आएंगे। प्रभु देवा की फिल्म भी उन्होंने इसी इरादे से साइन की थी कि कुछ अलग किया जाए। फिल्म के प्रोमो में उनका ऐक्शन लोगों को आकर्षित कर रहा है। उसके गाने भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। सबसे खास बात यह भी है कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की मौजूद हैं। वे कई अभिनेताओं के लिए लकी साबित हुई हैं। उनकी अधिकतर फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं।'
पढ़ें:शाहिद कपूर के लिए पंजाब में खोजी जा रही है दुल्हन
दूसरी ओर शाहिद का भी मानना है कि सोनाक्षी उनके लिए लकी साबित होंगी। जानकारों के मुताबिक, सोनाक्षी और शाहिद दोनों बहुत अच्छे डांसर हैं। शाहिद 'फिदा' के लंबे अर्से बाद ऐक्शन अवतार में दिखेंगे। लिहाजा उनके प्रशंसकों में उन्हें ब्रांड न्यू अवतार में देखने की भरपूर उत्सुकता है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी शाहिद को सबसे युवा ऐक्शन हीरो के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन वे अलग तरीका अपना रहे हैं। निर्माता विकी रजानी के मुताबिक, 'हम 'दबंग' स्टाइल में फिल्म का ऐक्शन नहीं रख रहे हैं। हम रियल ऐक्शन दिखाना चाहते हैं। हमारा हीरो वैसा नहीं है कि उसका एक मुक्का पड़ेगा और दस गुंडे एक साथ चारों खाने चित्त हो जाएंगे। उस तरह का ऐक्शन काफी दिख चुका है। जिस तरह का ऐक्शन हॉलीवुड की 'ट्रांसपोर्टर' में लोगों ने जेसन स्थेटम को करते देखा है, हमने उसी रूप में शाहिद को पेश किया है।' अब बात चाहे जो हो, लेकिन मेहनत के साथ ही किस्मत भी शाहिद की मजबूरी हो गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर