Yuvraj Singh के संन्यास पर पत्नी Hazel Keech का इमोशनल पोस्ट, लिखा मुझे आप पर गर्व है
Yuvraj Singh के संन्यास पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीज ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है। हेजल ने इंस्टाग्राम पर लिखा ...और इसके साथ एक युग का अंत हुआ।
नई दिल्ली, जेएनएन। Yuvraj Singh के संन्यास पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीज ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है। हेजल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ...और इसके साथ एक युग का अंत हुआ। मेरे पति मुझे आप पर गर्व है। अब नए अध्याय की ओर बढ़ते हैं। लव यू युवराज। इस पोस्ट के साथ ही हेजल ने युवराज की उस प्रेस कांफ्रेंस की तस्वीर भी साझा की है जिसमें उन्होंने संन्यास की घोषणा की है।
View this post on Instagram
हेजल के अलावा बॉलीवुड के कई दूसरे सितारों ने भी युवराज के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर प्रतिक्रिया दी है। वरुण धवन ने ट्वीट किया, सभी यादों के लिए धन्यवाद युवराज। आप हमेशा खेल के महान दूत रहे हैं। रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा है, दिल तोड़ने वाला पर साहसिक फैसला। आपने अपनी शानदार पारियों से हमारा मनोरंजन किया है। भारत को गर्व करने का मौका दिया है। आप इस मिट्टी के सच्चे सपूत हैं। आपने छह गेंद पर छह छक्के मारे। टी-20 विश्व कप जीता। ये सारी यादें हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।
Thank u @YUVSTRONG12 for all the memories and always being a great ambassador of the game #yuvrajsinghretires pic.twitter.com/kLao4K45zM— Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 10, 2019
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप