Move to Jagran APP

ऐसा क्या हुआ जब रणवीर सिंह ये फिल्म देखकर रो पड़े

रणवीर सिंह को एक सर्वे में पिछले साल सबसे लोकप्रिय अभिनेता माना गया और उन्होंने बाहुबली स्टार प्रभास भी हरा दिया ।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 05:12 PM (IST)
ऐसा क्या हुआ जब रणवीर सिंह ये फिल्म देखकर रो पड़े
ऐसा क्या हुआ जब रणवीर सिंह ये फिल्म देखकर रो पड़े

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह बड़े परदे पर अलाउद्दीन खिलज़ी जैसे क्रूर किरदार करते हैं और असल ज़िंदगी में मौज मस्ती में रहते हैं लेकिन एक ऐसा समय आया जब वो एक फिल्म देख कर रो पड़े।

loksabha election banner

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने अपने दिल की एक बात बताई। दरअसल हाल ही में रणवीर पर बनी एक शॉर्ट फिल्म ‘ड्राइव योर स्टोरी’ को दिखाया गया और इसी दौरान वो इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रणवीर सिंह ने कहा कि जब वह इस फिल्म को देख रहे थे तो अपने इमोशन रोक नहीं सके। रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे मस्तमौला अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। फिल्मों के सेट पर या किसी कार्यक्रम में उनके होने पर एक अलग तरह की ऊर्जा दिखाई देती है लेकिन अंदर से वो काफ़ी इमोशनल किस्म के इंसान हैं। इस मौके पर रणवीर ने माना कि हाँ उन्हें भी अपना इमोशन कंट्रोल न करने पर आश्चर्य हुआ। रणवीर, जो कि पिछले वर्ष एक सर्वे के अनुसार सबसे लोकप्रिय अभिनेता भी माने गए, उन्होंने इस रेस में कई महारथियों को पीछे छोड़ा, जिनमें बाहुबली से रातोंरात स्टार बने अभिनेता प्रभास भी शामिल हैं। उन्हें इस सूची में दूसरा क्रमांक मिला है। वहीं इसके अलावा बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने कलाकार इस सूची में शामिल किया गया है। इन दिनों रणवीर सिंह, जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका है फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है।

 

रणवीर सिंह की डायरी फुल है। इसके बाद वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग करेंगे। साऊथ की रीमेक इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान भी हैं। रणवीर सिंह को 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप क्रिकेट विजय की कहानी पर बनने वाली फिल्म ’83’ में भी काम करना है। कबीर खान की इस फिल्म में उनका रोल वही होगा, जो उस टीम में कपिल देव का था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.