विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो नहीं, तीन पार्ट्स में बनने वाली थी Ranbir Kapoor की Ramayana, नितेश तिवारी ने क्यों बदला अपना इरादा?

Published: Sat, 04 Apr 2026 02:21 PM (IST)

रणबीर कपूर की 'रामायण' पहले तीन भागों में रिलीज होने की खबर थी। हालांकि, बाद में मेकर्स ने इसकी कहानी ...और पढ़ें

तीन की जगह दो पार्ट्स में ही क्यों रिलीज हो रही है 'रामायण'/ फोटो- Instagram

तीन की जगह दो पार्ट्स में ही क्यों रिलीज हो रही है 'रामायण'/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी ने 'रामायण' (Ramayana) को एक बेहतरीन फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'दंगल' के डायरेक्टर ने इस फिल्म पर गहराई से काम करने के लिए 7 साल का समय लगाया है, जिसका शानदार रिजल्ट रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक टीजर रिलीज के मौके पर देखने को मिला।

जब 'रामायण' की घोषणा हुई थी, तो यह खबर थी कि फिल्म को तीन पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। लेकिन अंतिम समय में मेकर्स ने क्यों इसे तीन की जगह सिर्फ दो पार्ट्स में ही रिलीज करने का निर्णय लिया? इस बारे में हाल ही में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने खुलकर बात की है।

तीन पार्ट्स में लिखा गया था 'रामायण' का स्क्रीनप्ले

महाकाव्य 'रामायण' की गाथा काफी लंबी है, जिसे सिर्फ दो पार्ट्स में समेटना नामुमकिन सा लगता है। हालांकि, तीन पार्ट्स की योजना को दो में क्यों बदला गया, इसकी वजह बताते हुए नितेश तिवारी ने कहा,

"रामायण महाकाव्य काफी विशाल है, इसलिए शुरुआत में हमने इसे तीन पार्ट्स में बनाने के बारे में सोचा था। वास्तव में इसका स्क्रीनप्ले भी तीन पार्ट्स के हिसाब से ही लिखा गया था। लेकिन फिर हमें लगा कि तीन पार्ट्स में फिल्म को बनाने में ज्यादा वक्त लगेगा और दर्शकों को इसके लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यही बात सोचकर हमने फिल्म को तीन पार्ट्स के बजाय किसी तरह दो पार्ट्स में समेटने का फैसला किया।"

ranbir kapoor ramayana  (3)

यह भी पढ़ें- 'आपकी फिल्म चल नहीं पाएगी...' Ramayana का टीजर देखकर खुश नहीं हैं सुनील लहरी, रणबीर को लेकर कही ऐसी बात

दूसरे पार्ट की चल रही है शूटिंग

डायरेक्टर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इस समय हम एक बहुत अच्छे मुकाम पर हैं। इस फिल्म में हमने तय समय के भीतर वह सब कह दिया है, जो हम कहना चाहते थे और मुझे लगता है कि यह एक ऐसा फैसला है जिससे हम काफी संतुष्ट हैं। फिलहाल इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग जारी है, उसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।"

ranbir kapoor play double role in ramayana

आपको बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' से प्रभु श्रीराम का लुक जारी हो चुका है। 'राम' की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। वहीं, माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी होंगी, जबकि 'महाबली हनुमान' की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। आगामी दिनों में इन सितारों के लुक्स भी जारी किए जाएंगे। 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- Ramayana में Ranbir Kapoor का होगा डबल रोल, अभिनेता बोले- 'दोनों किरदारों का स्वभाव बिल्कुल अलग है'