विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt ने अपनी शादी में लहंगा छोड़ क्यों पहनी थी साड़ी? डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 09 Oct 2023 03:08 PM (IST)

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor रणबीर कपूर को पांच साल डेट करने के बाद आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल साल ...और पढ़ें

Alia Bhatt Wedding Saree, Sabyasachi Saree, Ranbir Kapoor
Alia Bhatt Wedding Saree, Sabyasachi Saree, Ranbir Kapoor

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) करीब डेढ़ साल पहले बॉलीवुड के कपूर परिवार की बहू बन चुकी हैं। उन्होंने रणबीर कपूर को पांच साल डेट करने के बाद 14 अप्रैल साल 2022 को शादी रचाई। इस कपल ने वास्तु हाउस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए थे। शादी के बाद आलिया भट्ट का वेडिंग लुक काफी सुर्खियों में रहा था।

आज आलिया की फीमेल फैंस इस इस लुक को अपनी शादी में फॉलो करती हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने बेज कलर की साड़ी कैरी की थी। अब करीब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने शादी में साड़ी पहनने की वजह का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt And Raha Video: 11 महीने की बेटी संग आउटिंग पर निकली आलिया भट्ट, इस अंदाज में दिखी राहा

क्यों आलिया भट्ट ने शादी में पहनी थी साड़ी

साल 2022 आलिया और रणबीर कपूर के लिए बेहद खास रहा। अप्रैल में इस कपल ने शादी की तो वहीं नवंबर में ये कपल बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स बनें। अब शादी के महीनों बाद एक्ट्रेस ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने सब्याची मुख़र्जी की खूबसूरत डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने वोग को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, मुझे साड़ी बेहद पसंद है। यह दुनिया का सबसे कंफर्टेबल आउटफिट है। यही वजह है कि मैंने अपनी शादी में लहंगा नहीं, बल्कि खूबसूरत साड़ी पहनी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट की शादी वाली साड़ी

आलिया ने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई बेज कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। इस गोल्डन डिटेल्स वाली साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके उन्होंने कुंदन ज्वैलरी कैरी की थी

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट जल्द फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया चुका है। आलिया ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 'जिगरा' में आलिया भट्ट ना सिर्फ एक्टिंग करने वाली हैं बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करती नजर आएगी। आलिया इस मूवी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगी। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगी।