विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sidharth Malhotra के लिए उनके 'पसंदीदा हीरो' थे पिता, नेवी में कैप्टन के पद पर दे चुके हैं सेवा

Published: Wed, 18 Feb 2026 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 18 Feb 2026 10:31 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को निधन हो गया। वे कई सालों से स्वास्थ्य ...और पढ़ें

अपने पिता के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो-इंस्टाग्राम)

अपने पिता के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के पिता, सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में परिवार के बेहद करीबी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। बीते दिनों सिद्धार्थ और कियारा को जल्दबाजी में एयपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था। परिवार के साथ इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ मौजूद रहने के लिए कपल तुरंत दिल्ली पहुंचा।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतिम संस्कार कर दिया गया है और सिद्धार्थ और कियारा कुछ समय के लिए परिवार के साथ अभी दिल्ली में ही रहेंगे। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। परिवार ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट को गोपनीय रखा था, लेकिन सोशल मीडिया पर कई जगह ऐसी खबरें थी कि सिद्धार्थ के पिता सुनील को स्ट्रोक हुआ था। इसका सुनील के दैनिक जीवन पर भी असर पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Sidharth Malhotra के बर्थडे पर Kiara Advani ने गाया गाना, इस खास तरीके से Rome में एक्ट्रेस को किया था प्रपोज

कौन थे सुनील मल्होत्रा?

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन के पद पर कार्यरत थे। सिद्धार्थ के जीवन पर उनका गहरा प्रभाव था। अभिनेता ने कई बार इंटरव्यू में अपने पिता को अपना 'पसंदीदा हीरो' बताया है और कहा था कि सुनील परिवार में सभी के लिए प्रेरणा थे। सिद्धार्थ अपने पिता के निधन से गहरे सदमे में हैं।

sidmalhotra_1771343474_3834628158448052285_1808268371

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता की सेहत को लेकर कई बार चिंता जताई और कहा कि उन्हें अफसोस होता है कि काम के चक्कर में उन्हें मुंबई रहना पड़ता है जबकि मां अकेले दिल्ली में रहकर उनकी देखभाल कर रही है।

सिद्धार्थ ने कहा था- 'मेरे पिता काफी समय से ठीक नहीं हैं। कई बार डर या गुस्से की वजह से मैं अपनी मां पर थोड़ा सख्त हो जाता था, क्योंकि वही उनकी दवाइयों और देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पापा खुद ठीक हालत में नहीं थे कि ये सब कर सकें। मां हमसे कई बातें छिपा लेती थीं, खासकर पापा की सेहत को लेकर। तब मुझे थोड़ा शर्मिंदगी महसूस हुई कि मैंने उन सालों में उनके त्याग को सही तरह से समझा नहीं पाया। पापा की तबीयत से पहले के कई सालों में मां ने बहुत बलिदान दिए, जिनका मुझे अंदाजा भी नहीं था।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे सुनील

सिद्धार्थ के पिता पैरालाइज्ड थे। वो व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे। 'योद्धा' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, सिद्धार्थ को अपने पिता की देखभाल करते और व्हीलचेयर पर उनका हाथ थामे देखा गया था।

यह भी पढ़ें- Sidharth Malhotra Father Death: पिता के निधन से टूटे सिद्धार्थ मल्होत्रा, पापा के लिए लिखा इमोशनल नोट