विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न संगीता बिजलानी, ना सोमी...कौन थीं Salman Khan की पहली गर्लफ्रेंड? कियारा आडवाणी से है गहरा कनेक्शन

Published: Wed, 24 Jun 2026 04:01 PM (IST)

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी थीं, जिनका एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से खास कनेक्शन है। सलमान ने 19 साल की उम्र में शाहीन को डेट करना शुरू किया था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की लव लाइफ हमेशा से ही मीडिया में चर्चा का विषय रही है। सलमान खान ने अपनी यंग ऐज में कई एक्ट्रेस को डेट किया जिसमें संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) और सोमी अली आदि का नाम आता है।

क्या है कियारा आडवाणी से कनेक्शन?

लेकिन क्या आपको पता है कि इन सबसे भी पहले सलमान खान किस के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे और इसका कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ खास कनेक्शन है। खबरों के अनुसार, सलमान मशहूर एक्टर अशोक कुमार की पोती शाहीन जाफरी के साथ सीरियस रिलेशन था। दिलचस्प बात यह है कि शाहीन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी लगती हैं।

Kiara (15)

यह भी पढ़ें- बेटी को अपनी तरह नहीं बनाना चाहतीं Kiara Advani, एक्ट्रेस को सताता है इस बात का डर!

19 साल की उम्र से कर रहे डेट

कई मीडिया रिपोर्ट्स और 2018 में स्पॉटबॉय को दिए भारती जाफरी के एक पुराने इंटरव्यू के अनुसार, सलमान खान और शाहीन जाफरी एक-दूसरे के प्यार में थे। कहा जाता है कि जब उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया, तब सलमान लगभग 19 साल के थे। शाहीन मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ती थीं और कहा जाता है कि सलमान सिर्फ उन्हें देखने के लिए घंटों कॉलेज कैंपस के बाहर इंतजार करते थे।

Kiara (16)

लंबा नहीं चला रिलेशन

दोनों ने लगभग कुछ समय के लिए डेट किया लेकिन इनका रिलेशन लंबा नहीं चला। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद सलमान खान की मुलाकात संगीता बिजलानी से हुई और शाहीन से उनका ब्रेकअप हो गया। एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने भी ये बात स्वीकार की थी। शाहीन की बहन जेनेवीव, कियारा की मां हैं। कियारा ने बताया था कि सलमान ने उनके डेब्यू के समय उन्हें मेंटोर किया था।

सलमान के साथ अपना रिश्ता खत्म करने के बाद, शाहीन ने एविएशन के क्षेत्र में करियर बनाया। यहां उनकी मुलाकात बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से हुई। दोनों ने 1994 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं - बेटा निर्वाण और बेटी नाद्या हैं।

यह भी पढ़ें- 'मुझे खुशामदें नहीं चाहिए...', Toxic के सेट पर Kiara Advani को 'हाय-हैलो' करने से किया गया था मना, यह थी वजह