विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उर्वशी रौतेला कौन है मैं नहीं जानता', पाकिस्तानी गेंदबाज नसीन शाह ने एक झटके में तोड़ दिया एक्ट्रेस का दिल

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sun, 11 Sep 2022 02:44 PM (IST)

Pakistani bowler Naseem Shah on Urvashi Rautela पाकिस्तानी बॉलर नसीम शाह ने एक इंटरव्यू कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर उर्वशी ...और पढ़ें

Pakistani bowler Naseen Shah, Urvashi Rautela (Image Source: Insta)
Pakistani bowler Naseen Shah, Urvashi Rautela (Image Source: Insta)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के लिए अपने प्यार का इजहार किया। वीडियो में दिखाया कि कैसे एशिया कप 2022 में भारत-पाक का मैच देखने पहुंची उर्वशी, नसीम को देखकर शर्म से लाल हो रही थीं। अब इस लव स्टोरी पर नसीम शाह का रिएक्शन आया है, जिसे सुनकर उर्वशी का तो दिल ही टूट जाएगा।

नसीम शाह ने दिया जवाब

पाकिस्तान के फैन पेज पर वायरल हो गए इस वीडियो में इंटरव्यू के दौरान 19 साल के नसीम शाह से उर्वशी रौतेला को लेकर सवाल पूछा गया। तो जवाब में उन्होंने कहा को जानते ही नहीं हैं कि उर्वशी रौतेला आखिर हैं कौन और यह सब क्यों कर रही हैं। बड़ी ही मासूमियत से जवाब देते हुए नसीम ने कहा कि, 'मुझे इन सब चक्करों में पड़ना ही नहीं है, मुझे सिर्फ अपने गेम पर फोकस करना है।'

उर्वशी रौतेला का उड़ रहा मजाक

नसीम शाह का वीडियो वायरल होते ही लोग उर्वशी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि उर्वशी रौतेला एक बार फिर एक क्रिकेटर के हाथों अपना मजाक बनवा रही है। इससे पहले भी उनके और भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर में लोगों ने दोनों के खूब मजे लिए थे।

वायरल हुए थे मीम्स

ऋषभ पंत को उर्वशी की यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कहा- मेरा पीछा छोड़ दो बहन, सस्ती पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए झूठ बोलने की जरूरत नहीं है। इस पर उर्वशी ने जवाब में कहा था- छोटू भैया को बैट-बॉल पर फोकस करना चाहिए।' उर्वशी जब भी मैच देखने पहुंचती हैं तो ऋषभ पंत को लेकर लोग उनका खूब मजाक बनाते हैं।