प्रियंका का नॉटी अंदाज़ या दीपिका का क्लासी लुक, कौन है परफेक्ट पोज़र?
दीपिका और प्रियंका के बीच फिर छिड़ा कम्पेर-गेम! अब आप बताइए किसने मारी बाज़ी?
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने जब से संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में एक साथ काम किया है तब से इन दोनों के बीच तुलनाएं शुरू हो गई है। और इन तुलनाओं ने ज़ोर तब पकड़ा जब दोनों ने हॉलीवुड में कदम रखा।
दो अभिनेत्रियों के बीच तुलनाओं का सिलसिला कई सालों से चला आ रहा है और इन अभिनेत्रियों का तो नहीं पता मगर, बॉलीवुड प्रेमी इसे बहुत एन्जॉय करतें हैं। अब वो भले इनके बीच कोई फ़िल्मों की तुलना हो या फिर इनके ऑउटफिट की लोग इस कम्पेर-गेम को बहुत एन्जॉय करतें है।
इसे भी पढ़ें- कहीं बढ़ न जाए सलमान-कटरीना के बीच नजदीकियां इसलिए यूलिया को करना पड़ा ये काम!
वैसे, एक बार फिर दीपिका और प्रियंका ने हमें यह गेम खेलने का मौका दिया है। दरअसल, हाल ही में हुए गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में ये दोनों अभिनेत्रियां शामिल थी। और इसमें कोई शक़ नहीं कि दोनों लग रहीं थी बेहद खुबसूरत! वैसे, इस अवार्ड फंक्शन के दौरान सभी स्टार्स को एलीवेटर से एंट्री करनी थी और वो भी ज़बरदस्त पोज़ देकर! और इस मौके पर प्रियंका ने अपने नॉटी अंदाज़ से और दीपिका ने अपने क्लासी लुक से दिया कैमरे को पोज़! यहां देखिये वीडियो-
Work. That. Dress. @DeepikaPadukone📸: @marklphoto #InStyleGlobes #InStyleOffCamera #GoldenGlobes
आपको किस का पोज़ ज्यादा पसंद आया, दीपिका पादुकोण या फिर प्रियंका चोपड़ा?