विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moose Wala Case: जानें आखिर कौन हैं अफसाना खान? सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में जुड़ा रहा है नाम

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2022 04:54 PM (IST)

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में मूसेवाला की मुंहबोली बहन और सिंगर अफसाना खान का नाम जुड़ता नजर आ रहा है। ...और पढ़ें

Photo Credit : Afsana Khan Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Afsana Khan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Who Is Singer Afsana Khan: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा है।​ सिद्धू की मौत ने पूरे देश को चौंका कर रख दिया। वहीं अब एनआईए इस केस की जांच काफी सख्ती से कर रही है। बीते दिनों इस केस में एक नया और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। इस हत्याकांड मामले में मूसेवाला की मुंहबोली बहन और सिंगर अफसाना खान का नाम जुड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को अफसाना से एनआईए ने लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। एनआईए की टीम को शक है कि सिद्धू की हत्या में अफसाना खान की भूमिका हो सकती है। इस खबर ने ​एक बार फिर से नया मोड़ ले लिया है। बता दें कि इससे पहले भी अफसाना खान का विवादों में रह चुकी हैं। आइए जानते हैं आपको अफसाना खान के बारे में...

कौन हैं सिंगर अफसाना खान?

अफसाना खान पंजाब की मशहूर सिंगर हैं। उनका जन्म पंजाब में 13 जून, 1994 को श्री मुक्तसर साहिब के बादल गांव में हुआ था। वो एक संगीत से जुड़े परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा, पिता और भाई सभी संगीतकार हैं। इसी वजह से बचपन से ही अफसाना का पूरा ध्यान संगीत की तरह ही रहा है। उन्होंने घर पर ही इसकी संगीत की शिक्षा ली।

View this post on Instagram

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

इस सिंगिंग रियलिटी शो में आईं थी नजर

अफसाना ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो से की। उन्होंने साल 2012 में सिंगिंग रियलिटी शो 'वॉइस ऑफ पंजाब सीजन 3' में हिस्सा लिया और वो टॉप 5 तक पहुंची थीं। इसके बाद वह 'राइजिंग स्टार' नाम के रियलिटी शो का हिस्सा भी रहीं, जिसके बाद अफसाना की पॉपलैरिटी बढ़ने लगी। वहीं उन्हें बतौर सिंगर 'जट्टा सारेम वे तू ढाक्का करदे' गाने से लोकप्रियता मिली थी और रातों रात वो फेमस हुईं थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

अफसाना का विवादों से रहा है गहरा नाता

आपको बात दें​ कि सिंगर अफसाना खान का विवादों से काफी गहरा नाता है। उनके खिलाफ साल 2020 में सरकारी स्कूल में छात्रों के सामने विवादित गाना गाने को लेकर ​शिकायत दर्ज हुई थी। इस घटना के बाद अफसाना को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यही नहीं वो बिग बॉस 15 का हिस्सा भी रहीं। वहीं इस शो में आने के बाद भी वो जमकर ट्रोल हुईं थीं। वो शो के दौरान खुद को मारती दिखी थीं, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।