विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Alia Bhatt की सौतेली मां? 20 साल की उम्र में महेश भट्ट ने की थी इस महिला से पहली शादी

Published: Tue, 10 Dec 2024 02:03 PM (IST)

Mahesh Bhatt की फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। निर्माता-निर्देशक ने अपनी जिंदगी में दो शादियां ...और पढ़ें

महेश भट्ट की पहली पत्नी कौन हैं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
महेश भट्ट की पहली पत्नी कौन हैं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 20 साल की उम्र में महेश भट्ट ने की थी पहली शादी
  2. महेश भट्ट की पहली पत्नी ने बदला था अपना नाम
  3. महेश भट्ट ने पहली पत्नी लॉरेन को दिया था धोखा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 दशक की हिट फिल्म आशिकी का खुमार आज भी लोगों के बीच कम नहीं हुआ है। अनु और राहुल की प्रेम कहानी दर्शकों को भा गई थी लेकिन क्या आपको पता है कि यह फिल्म असली प्रेम कहानी से प्रेरित है। जी हां, खुद पूजा भट्ट ने इस बात का खुलासा किया था।

पूजा भट्ट ने बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में खुलासा किया था कि आशिकी उनके माता-पिता की रियल लाइफ लव स्टोरी पर आधारित है। महेश भट्ट के चक्कर में उनकी पहली पत्नी को अनाथालय से निकाल दिया गया था। चलिए आपको महेश भट्ट की पहली प्रेमिका के बारे में बताते हैं।

कौन हैं महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट?

महेश भट्ट ने मात्र 20 साल की उम्र में पहली शादी किरण भट्ट (Kiran Bhatt) नाम की लड़की से रचाई थी। किरण से महेश को दो बच्चे पूजा और राहुल भट्ट हैं। किरण का असली नाम लॉरेन ब्राइट है। वह कैथोलिक धर्म से ताल्लुक रखती हैं। महेश भट्ट से शादी के बाद वह लॉरेन से किरण बन गईं।

Mahesh Bhatt with first wife

Mahesh Bhatt with first wife Lorraine Bright- Instagram

स्कूल में प्यार चढ़ा था परवान

महेश भट्ट जब स्कूल में थे, तभी लॉरेन पर दिल हार बैठे थे। उस वक्त वह बॉम्बे स्कॉटिश ऑर्फनेज में पढ़ाई किया करती थीं। एक बार निर्देशक ने बताया था कि वह लॉरेन से मिलने के लिए ऑर्फनेज की दीवार फांद जाया करते थे। इसके चलते उनकी प्रेमिका को वहां से निकाल दिया गया था। महेश भट्ट ने बताया था-

मैं उनसे मिलने के लिए दीवार से कूद जाया करते थे। जब हम पकड़े गए तो उन्हें ऑर्फनेज छोड़ना पड़ा। मैंने उन्हें YWCA में दाखिला दिलाया ताकि वह टाइपिस्ट बन सकें और अपना खर्च खुद उठा सकें। इसी के साथ मैं भी काम करता रहा। मैंने डाल्डा और लाइफब्वॉय जैसे एड्स बनाए।

यह भी पढ़ें- Mahesh Bhatt सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को क्यों नहीं देते जवाब, बोले- 'जानबूझकर लिया है चुप रहने का निर्णय'

महेश भट्ट की वजह से निकाली गई थीं पूजा की मां

पूजा भट्ट ने बिग बॉस में रिवील किया था कि जब महेश भट्ट की वजह से उनकी मां को स्कूल से निकाला किया गया था, तब उनकी नानी ने उन्हें फटकार लगाई थी। लॉरेन की मां ने महेश से कहा था, "अगर तुम इतने बड़े हो गए हो कि मेरी बेटी से मिलने के लिए दीवार फांद रहे हो तो तुम मेरी बेटी की जिम्मेदारी भी उठाओ।" पूजा ने बताया था कि उनके पिता तुरंत यह जिम्मेदारी उठाने के लिए राजी हो गए थे।

Pooja Bhatt

Pooja Bhatt with her mother Lorraine Bright- Instagram

इस वजह से महेश भट्ट की टूटी थी पहली शादी

लॉरेन से शादी के बाद महेश भट्ट का नाम अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी से जुड़ा। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे, लेकिन अभिनेत्री की बीमारी के बाद उन्होंने परवीन से रिश्ता तोड़ लिया। बाद में उनका दिल सोनी राजदान पर आया और लॉरेन को बिना तलाक दिए धर्म बदलकर उन्होंने अभिनेत्री से दूसरी शादी कर ली, जिनसे उन्हें दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।

यह भी पढ़ें- 'Raha से मां जैसा प्यार करते हैं Ranbir Kapoor', Mahesh Bhatt ने दामाद को बताया 'बेस्ट पिता', एक्टर हुए भावुक