Sushant Singh ने प्रियंका चोपड़ा के सामने किया था अंकिता को शादी लिए प्रपोज, सुनते ही चौंक गई थीं देसी गर्ल
डांस रिएलिटी शो में अंकिता लोखंड़े से सुशांत सिंह राजपूत का निकनेम सुनकर प्रियंका चौंक जाती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो चुका है। आज भी मुंबई पुलिस इस केस की जांच में लगी हुई है। अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से इस मामले में पूछताछा हो चुकी है। वहीं कईयों से होनी बाकी है। सुशांत के निधन के बाद उनके कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसी बीच उनका एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी एक बार को उनकी यादों में खो जाएंगे। ये वीडियो वाकई आपके दिल को छू लेने वाला है।
सुशांत सिंह राजपूत का वायरल हो रहा वीडियो डांस रिएलिटी शो के दौरान का है। जिसमें सुशांत ने टीवी शो में अंकिता लोखंडे मलाइका अरोड़ा, माधुरी दीक्षित और शो में बतौर गेस्ट बन कर आईं प्रियंका चोपड़ा के सामने प्रपोज किया था। सुशांत प्रपोज करने के तरीके को देखकर आपको भी उनपर प्यार आ जाएगा।
सुशांत सिंह प्रपोज करते हुए अंकिता से कहते हैं, 'तुम इतनी खूबसूरत हो, इतनी ज्यादा खूबसूरत कि जो पिछले सात जन्मों में नहीं किया वो अब सात मिनट में कह दूंगा। तुम इतनी खूबसूरत हो कि तुम्हारे लिए सात खून भी माफ हैं। मैं अगले सात जन्म तक तुम्हारा साथ चाहता हूं।'
ये बात सुनते ही और सुशांत के प्रपोज करने के तरीके को सुनते ही प्रियंका चोपड़ा हैरान रह गईं थीं। वह सुशांत से पूछती हैं, तुमने नेशनल टीवी पर अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया है?
सुशांत की बात सुनकर पास में खड़ी अंकिता अपना मुंह शरम से छुपा रही थीं। इसके बाद प्रियंका और मलाइका अंकिता से उनका जवाब पूछती हैं तो अंकिता कहती हैं, 'आई लव यू गुगु।'सुशांत का निकनेम सुनकर प्रियंका चौंक जाती हैं।
ये बात सुनते ही सभी ने कहा ये तो ठीक है आप शादी के लिए तैयार है तो इस पर अंकिता कहती हैं, हां मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं। ये सुनते ही सुशांत खुशी से झूम उठते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं।