Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    एक छत के नीचे शाह रुख़, रणवीर, आलिया, अनुष्का और रणबीर की डांस और मस्ती, देखिये तस्वीरें

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jan 2018 06:39 PM (IST)

    शाह रुख़ ने यहां ना कि सिर्फ स्टेज पर अपने गानों पर परफॉर्म किया बल्कि, मौजूद फैंस को ऑटोग्राफ देकर ग्रीट भी किया।

    एक छत के नीचे शाह रुख़, रणवीर, आलिया, अनुष्का और रणबीर की डांस और मस्ती, देखिये तस्वीरें

    शिखा शर्मा, मुंबई। जब बात होती है किसी सेलिब्रेशन की तो उसमें बॉलीवुड स्टार्स का तड़का मानों सोने पर सुहागा होता है। और जब एक छत के नीचे शाह रुख़ ख़ान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा जैसे कई स्टार्स मौजूद हों तो सोचिये क्या होगा!

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, कल यानि 27 जनवरी को ये सभी स्टार्स एक छत के निचे इंटरनेशनल कस्टम डे को मनाने पहुंचे। शाह रुख़ ने यहां ना कि सिर्फ स्टेज पर अपने गानों पर परफॉर्म किया बल्कि, मौजूद फैंस को ऑटोग्राफ देकर ग्रीट भी किया। शाह रुख़ जल्द ही फिल्म 'जीरों में नज़र आने वाले हैं जिसमें वो एक बौने का किरदार निभाएंगे।

    दूसरी तरफ इस इवेंट पर बॉलीवुड पार्टीज़ में सेलिब्रेशन की जान कहे जाने वाले रणवीर सिंह भी मौजूद थे जिन्होंने मंच पर अभिनेता रितेश देशमुख के साथ बप्पी लेहरी के गानों पर पेअर थिरकाए। बप्पी डा खुद यहां मौजूद थे और आपको बता दें कि रणवीर बप्पी डा के बहुत बड़े फैन हैं।

    रणवीर हाल ही में फिल्म 'पदमवत में दिखाई दिए थे और फिलहाल ज़ोया अख़्तर की फिल्म 'गली बोई की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी इसमंच पर काम जलवा नहीं मचाया। ऐसा बहुत कम होता है कि दो अभिनेत्रियां एक साथ एक मंच पर परफॉर्म कर रही हों।

    तस्वीरों में देखिये कैसे अनुष्का शर्मा और आलिआ भट्ट स्टेज पर अपने डांस और सिंगिंग पर्फोमेंस से आग लगा रहे हैं। आलिआ रणवीर के साथ फिल्म 'गली बोई में नज़र आएंगी। वहीं अनुष्का फिल्म 'परी' और शाह रुख़ के साथ फिल्म 'जीरों में दिखाई देंगी।

    इसके अलावा इस इवेंट पर रणबीर कपूर भी शामिल हुए जिन्होंने अपने मशहूर गाने 'बद्तमीज़ दिल' पर डांस किया था। रणबीर जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक में नज़र आने वाले हैं।