विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाह रुख संग इंटीमेट सीन करने में Rani Mukerji की हालत हो गई थी खराब, गुस्से में SRK ने कहा था- 'मैं खा नहीं...'

Published: Thu, 15 Jan 2026 01:49 PM (GMT+05:30)

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने एक बार बताया था कि जब उन्हें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ ...और पढ़ें

रानी मुखर्जी संग इंटीमेट सीन शूट करने में SRK का चढ़ गया था पारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रानी मुखर्जी संग इंटीमेट सीन शूट करने में SRK का चढ़ गया था पारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) सिनेमा की उम्दा अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर जो भी किरदार निभाए, उसमें जान फूंकी है। स्क्रीन पर उनका हर सीन असरदार लगता है। मगर कई बार जो पर्दे पर दिखता है, उसे फिल्माने में कलाकारों की हालत भी खराब हो जाती है। रानी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

रानी मुखर्जी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि एक इंटीमेट सीन शूट करना उनके लिए कितना बड़ा सिर दर्द बन गया था। उन्हें यह सीन बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्माना था। इस सीन को शूट करने में उन्हें इतनी झिझक हो रही थी कि एक पल के लिए तो SRK भी इरिटेट हो गए थे।

शाह रुख संग किसिंग सीन हो गया था मुश्किल

यह किस्सा 1998 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का है। फिल्म में शाह रुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह पहली फिल्म थी जिसमें रानी और शाह रुख ने एक साथ स्क्रीन शेयर किया था। उस वक्त रानी अपने करियर के शुरुआती दिनों में थीं, जबकि SRK स्टार बन चुके थे। फिल्म में दोनों का एक किसिंग सीन था जिसे करने में रानी काफी असहज महसूस कर रही थीं।

रानी से गुस्सा हो गए थे शाह रुख!

फिल्मफेयर के मुताबिक, रानी मुखर्जी ने 2018 में शाह रुख खान संग किसिंग सीन से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा था, "जब भी वह मुझे किस करने के लिए पास आते थे तो मैं थोड़ा पीछे हट जाती थी। शाह रुख, करण को देखकर कहते थे, तुम ये किसे ले आए हो? मैं इसके साथ रोमांस नहीं कर सकता। मैं इन्हें खा थोड़ी जाऊंगा।" उनको यह भी डर सता रहा था कि शाह रुख संग उनकी केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर कैसे दिखेगी। हालांकि, फिल्म में टीना और राहुल की जोड़ी खूब सराही गई थी। 

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Trailer: बैखौफ, निडर, दमदार... 'मर्दानी 3' से रानी मुखर्जी की वापसी, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

Rani and shah rukh

Shah Rukh and Rani Mukerji in Kuch Kuch Hota Hai Movie- IMDb

कुछ कुछ होता है मूवी के बाद शाह रुख खान और रानी मुखर्जी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया जिसमें कभी अलविदा ना कहना, कभी खुशी कभी गम, वीर जारा, चलते चलते जैसी फिल्में शामिल हैं।

रानी मुखर्जी की आगामी फिल्म 

बता दें कि रानी को इंडस्ट्री में 30 साल हो गए हैं। करीना कपूर से लेकर कटरीना कैफ और कियारा आडवाणी तक सेलिब्रिटीज ने रानी को बधाइयां दी हैं। जल्द ही एक्ट्रेस मर्दानी 3 (Mardaani 3) आ रही है जो 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- कौन है सिनेमा की नई अम्मा? Mardaani 3 में रानी मुखर्जी की नाक में करेंगी दम