जब नेशनल टीवी पर बेटे तैमूर की वजह से फूट-फूटकर रोई थीं करीना कपूर खान, वायरल हुआ वीडियो
करीना इंडस्ट्री की उन स्टार्स में शुमार हैं जो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन करीना अपनी और फैमिली की तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैंं। इसी बीच करीना का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कुछ वक्त पहले ही दूसरी बार मां बनीं हैं। दूसरे बच्चे को लेकर वह काफी सुर्खियों में रही हैं। करीना ने दूसरी बार भी एक बेटे को जन्म दिया है। करीना और सैफ अली खान के पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान है। करीना इंडस्ट्री की उन स्टार्स में शुमार हैं, जो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन करीना अपनी और फैमिली की तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैंं। इसी बीच करीना का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नेशनल टीवी पर ही अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान की याद में रोने लगती थीं।
View this post on Instagram
करीना कपूर खान का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल काफी हो रहा है। उनका ये वीडियो डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' के दौरान का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना एक डांस एक्ट देखकर काफी इमोशनल हो जाती हैं। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस अपने आंसुओं को तो रोकने की कोशिश तो की, लेकिन उनके आंसू छलक पड़े। वीडियो में वह अपने बेटे तैमूर अली खान को याद कर इमोशनल हो गई थीं। वह बार बार खुद को रोकने को कोशिश कर रहीं थीं कि किसी तरह वो न रोएं लेकिन उनके आंसू छलक जाते हैं।
वीडियो में आप सुन सकते हैं कि करीना कपूर कहती हैं, 'मैं समझ सकती हूं कि मां होना क्या होता है। मुझे इस समय अपने बच्चे तैमूर की याद आ रही है, जो कि इस वक्त लंदन में हैं।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह अपनी दोस्त पूनम दमानिया के साथ नजर आईं थीं। तस्वीर में करीना ब्लैक कलर की ड्रेस में एक चैयर पर बैठी हैं और पूनम उन्हें हग करती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस फोटो को करीना कपूर खान ने शेयर कर पूनम दमानिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था।