Kajol जब अचानक ही 'बेबी डॉल' गाना सुनकर करने लगी थीं डांस, उनको देख शाहरुख खान का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल
काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म त्रिभंगा टेढ़ी मेढ़ी क्रेजी में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस मिथिला पालकर और तनवी आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में एक्ट्रेस काजोल और किंग खान यानी शाहरुख खान की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फैंस काजोल और शाहरुख की जोड़ी को न सिर्फ पर्दे पर बल्कि पर्दे के बादह भी एक साथ देखना पसंद करते हैं। ये दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं फैंस को काजोल का जॉली नेचर काफी पसंद आता है। इसी बीच काजोल और शाहरुख का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
काजोल और शाहरुख खान का जो वीडियो वायरल हो रहा हैं उसमें दोनों किसी स्टूडियो में साथ नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स स्टूडियो में किसी शो की रिकॉर्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अचानक से ही स्टूडियो में बेबी डॉल एक्ट्रेस यानी सनी लियोनी का फैमस सॉन्ग 'बेबी डॉल मैं सोने दी...' शुरू हो गया। फिर क्या था ये गाना सुनकर कॉजोल कहां रुकने वाली थीं। वो भी ये गाना सुनकर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पातीं और इसी गाने को जोर-जोर से गाने के साथ ही इसपर डांस करने लगती हैं। वहीं बगल में बैठे हुए शाहरुख भी इस पल को खूब एंजॉय कर रहे हैं। यही नहीं इसके साथ ही काजोल मजाक-मजाक में गाना गाते हुए 'आय हाय' भी कहती हैं। वीडियो में काजोल का स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है।
वहीं आप देख सकते हैं कि स्टूडियो में काजोल साथ मौजूद शाहरुख खान उनका गाना सुनकर हंसने लगते हैं। बता दें कि काजोल और शाहरुख के इस वीडियो को बॉलीवुड के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'त्रिभंगा: टेढ़ी मेढ़ी क्रेजी' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस मिथिला पालकर और तनवी आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया गया।