Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मिस्टर इंडिया' को लेकर जावेद अख्तर ने बोनी कपूर से कही थी सौ टके की बात, मान लेते तो दशकों पहले बन जाता सीक्वल

    अनिल कपूर श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर मिस्टर इंडिया सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है। 90 के दशक में आई इस फिल्म को लेकर आज भी खबरें सुनने को मिल जाती हैं। हाल ही में मिस्टर इंडिया के मेकर्स ने इसके सीक्वल को लेकर अपडेट दी थी लेकिन कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा। हालांकि मिस्टर इंडिया के सीक्वल का किस्सा दशकों पुराना है।

    By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Wed, 20 Mar 2024 05:05 PM (IST)
    Hero Image
    दशकों पहले बन जाता 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर और श्रीदेवी की मिस्टर इंडिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ यादगार फिल्मों में शामिल हैं। मिस्टर इंडिया 80 के दशक में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म कहानी बिल्कुल अलग और ताजी थी। 15 मई, 1987 को जब अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म रिलीज हुई थी, थिएटर्स के बाहर दर्शकों की लाइन लग गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- जब जावेद अख्तर पर मध्य प्रदेश के सूरमा भोपाली ने कर दिया था केस, 'शोले' की इस बात से बुरी तरह गए थे उखड़

    मिस्टर इंडिया बनी सुपरहिट

    अनाथ बच्चों के साथ रहने वाले अरुण की कहानी लोगों को खूब पसंद आई और घड़ी से गायब होने का कॉन्सेप्ट तो आज तक दर्शकों के दिमाग में बसा हुआ है। फिल्म के लीड से लेकर विलेन मोगैंबो तक, मिस्टर इंडिया की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि अब सालों बाद फिल्म के सीक्वल की बात शुरू हो गई है। फिल्म के लिए दर्शकों का प्यार देखकर मेकर्स इसका तीक्वल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    दशकों पहले बन जाता सीक्वल

    मिस्टर इंडिया के सीक्वल के लिए शायद दर्शकों को इतना इंतजार नहीं करना पड़ता है। 90 के दशक में ही ये देखने को मिल जाती है, अगर फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर लेखक जावेद अख्तर की बात मान लेते। मिस्टर इंडिया की कहानी के पीछे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी सलीम- जावेद थे।

    सलीम- जावेद की जोड़ी ने लिखी कहानी

    डॉन, जंजीर और दीवार जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सलीम- जावेद ने ही मिस्टर इंडिया की कहानी भी लिखी थी। अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी अभिनीत मिस्टर इंडिया का डायरेक्शन शेखर कपूर ने किया था, जो बैंडिट क्वीन और मासूम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मिस्टर इंडिया को बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। मेहनत रंग लाई और फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

    यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की आंखों में नीले लैंस का वो किस्सा, जावेद अख्तर ने पहली बार देखा था 'ही-मैन' का गुस्सा

    जावेद अख्तर की सौ टके की बात

    मिस्टर इंडिया को लेखक जावेद अख्तर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बोनी कपूर से फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की थी। जावेद साहब ने बोनी कपूर को मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने की सलाह दी थी, लेकिन उस वक्त उन्होंने उनकी सौ टके की बात को अनसुना कर दिया, वरना दशकों पहले ही मिस्टर इंडिया का सीक्वल बन जाता है। हालांकि, अब सालों बाद बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने की बात खुद कही है, लेकिन इसे अभी एक मजबूत आधार नहीं मिल पा रहा है।