विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे अच्छे तरीके से चले जाना...', जब Asha Bhosle ने म्यूजिक डायरेक्टर से कही थी अपने दिल की बात

Published: Mon, 13 Apr 2026 08:36 AM (IST)

जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर शमीर टंडन (Shamir Tandon) ने आशा भोसले (Asha Bhosle) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।

आशा भोसले के निधन पर शमीर टंडन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

आशा भोसले के निधन पर शमीर टंडन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'सुरों की मल्लिका' आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। गायिका ने करीब 8 दशकों तक संगीत जगत पर राज किया और सबकी आंखें नम करके इस दुनिया से चली गईं। 

आशा भोसले के निधन के बाद जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर शमीर टंडन (Shamir Tandon) ने खुलासा किया है कि एक बार आशा ताई ने उनसे अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने बताया कि वह अब खुद से जुड़ना चाहती थीं। 

इस गाने से खुद को रिलेट करती थीं आशा भोसले

ANI के साथ बातचीत में शमीर टंडन ने बताया, "हिंदी में उनके आखिरी गीतों में से एक मैंने बनाया है, जो मेरे प्रिय मित्र प्रसून जोशी ने लिखा था। उसके बोल हैं 'जाने दो, जाने दो, खुद से मिलना है, जाने दो'। इसे वो बहुत रिलेट करती थीं। वो कहती थीं कि अब बस बहुत हो गया, अब मुझे बहुत अच्छे तरीके से चले जाना है। खुद से मिलने जाना है।"

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Death News Live: आशा जी के निधन पर भावुक हुए अदनान सामी ,बोले - मेरी सुरों की मां चली गईं, खुदा हाफ‍िज कहना रह गया

Asha Bhosle Last Wish

आशा भोसले को आई मानते थे शमीर टंडन 

शमीर टंडन ने बताया कि वह आशा जी को अपनी आई मानते थे। उन्होंने कहा, "आशा ताई हमेशा मेरे लिए मां जैसी रही हैं। दुनिया उन्हें 'ताई' कहकर बुलाती थी, लेकिन मैं उन्हें 'आई' कहता था। मराठी में 'आई' का मतलब मां होता है। जब भी मैं उनके घर जाता था, तो उनसे घंटों बातें करता था। यह नुकसान सिर्फ भारत या हमारी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का नहीं है। यह पूरी दुनिया का नुकसान है, क्योंकि वह अपने आप में बेहद अनोखी थीं। उन्होंने पूरी दुनिया को यह सिखाया कि संगीत में नयापन कितना जरूरी है।"

12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया। सोमवार को गायिका का अंतिम संस्कार होगा। सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'संगीत की दुनिया सूनी हो गई, ऐसा लग रहा है जैसे मैंने एक और मां खो दी'... आशा भोसले के निधन पर भावुक हुईं जयाप्रदा