देखिए, अर्जुन कपूर महिलाओं को बांट रहे पॉपकार्न और समोसे
फिल्म 'की एंड का' हाल ही में रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है। फिल्म को प्रमोट करने के लिए अर्जुन कपूर ने महिलाओं को समोसे के साथ पॉपकार्न बांटे।
नई दिल्ली। अर्जुन कपूर जहां खड़े हो जाते है लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। उनकी फिल्म 'की एंड का' हाल ही में रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है। फिल्म को प्रमोट करने के लिए इस क्यूट से हीरो ने महिलाओं को समोसे के साथ पॉपकार्न बांटे।
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली के बीच मिट गई दूरियां, डिनर डेट पर आए नजर
'की एंड का' के लिए अर्जुन ने जमकर प्रमोशन किया है। कई बार वो भीड़ में रेड हाई हील्स में नजर आए। दरअसल, फिल्म के एक गाने में वो रेड हाई हील्स में डांस कर रहे हैं। बस तभी से उस हील्स को वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। खैर, अब हील्स तो अर्जुन ने उतार दिए हैं और वो इन दिनों महिलाओं को खुश करने में लगे हैं।
OMG! शाहरुख खान बोले, मुझे करण नाम से 'नफरत' है
दरअसल, फिल्म में अर्जुन एक हाउस हस्बैंड की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी के किरदार में करीना कपूर हैं, जो कि वर्किंग वुमन के किरदार में हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस शुक्रवार रिलीज हुई 'की एंड का' ने अभी तक लगभग 32.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।