Move to Jagran APP

जब रणबीर कपूर को अनुष्का शर्मा ने सबके सामने मारा था 'थप्पड़', थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

विराट कोहली ने कल यानी 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अनुष्का को सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक बताया है। साथ ही बेटी वामिका के बड़े होने पर उनके जैसा बनने की बात कही है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 01:06 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 01:06 PM (IST)
जब रणबीर कपूर को अनुष्का शर्मा ने सबके सामने मारा था 'थप्पड़', थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल
Photo Credit - Anushka Sharma Ranbir Kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में एक बेटी की मां की बनीं हैं। वहीं बीते दिनों उन्होंने पहली बार अपनी बैटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। इन दिनों अनुष्का अपना सारा वक्त अपनी बेटी वामिका के साथ बता रही हैं।  मां बनने के बाद अनुष्का सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है। लेकिन इसी बीच उनका एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का एक्टर रणबीर कपूर संग नजर आ रही हैं। वीडियो में वह रणबीर को 'थप्पड़' मारती नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝓠𝓾𝓮𝓮𝓷𝓼 𝓞𝓯 𝓑𝓸𝓵𝓵𝔂𝔀𝓸𝓸𝓭 (@queensbolly)

दरअसल, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर एक साथ करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मश्किल’ में नजर आए थे। इस मूवी में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म के प्रमोशन के वक्त दोनों एक रेडियो चैनल पर इंटरव्यू के लिए गए थे तब एक घटना घटी थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर किसी चीज को लेकर अनुष्का शर्मा को परेशान करते हैं। वहीं अनुष्का को भी गुस्सा आ जात है और वह रणबीर के गले पर बॉल पेन से कुछ लिखती नजर आती हैं। ऐसा करने से पहले ही वह रणबीर को थप्पड़ मारती हैं, फिर उनके गले पर लिखती हैं। वहीं सामने बैठी एंकर और वहां मौजूद सभी लोग दोनों की इस मस्ती को काफी एंजॉय करते हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

आपको बता दें कि विराट कोहली ने कल यानी 8 मार्च 'अंतराष्ट्रीय महिला दिवस' पर पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अनुष्का को सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक बताया है। साथ ही बेटी वामिका के बड़े होने पर उनके जैसा बनने की बात कही है। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का और वामिका की एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में वामिका अपनी मां की गोद में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने एक खास कैप्शन लिखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.