विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब Kishore Kumar और Asha Bhosle का गाना सुनकर भड़क गया म्यूजिक डायरेक्टर, रिकॉर्डिंग रूम से निकाला था बाहर

Published: Fri, 17 Apr 2026 05:25 PM (IST)

एक बार आशा भोसले (Asha Bhosle) और किशोर कुमार (Kishore Kumar) को रिकॉर्डिंग रूम से बाहर निकाल दिया गया था। इस बात से किशोर दा काफी नाराज हुए थे।

किशोर दा और आशा ताई को स्टूडियो से किया गया था बाहर। फोटो क्रेडिट- एक्स

किशोर दा और आशा ताई को स्टूडियो से किया गया था बाहर। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा भोसले (Asha Bhosle) और किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने मिलकर कई आइकॉनिक गानों को अपनी आवाज दी है। मगर एक बार जब दोनों एक रिकॉर्डिंग रूम में अपना गाना रिकॉर्ड करने गए तो म्यूजिक डायरेक्टर भड़क गया और उन्हें वहां से निकाल दिया।

उस दौर में आशा भोसले और किशोर कुमार म्यूजिक इंडस्ट्री में बस अपनी पहचान ही बना रहे थे। तब उन्हें कई रिजेक्शन मिले, लेकिन यह एक ऐसी बेइज्जती थी जिसे किशोर दा कभी भूल नहीं पाई।

किशोर दा संग आशा भोसले ने झेला रिजेक्शन

आशा भोसले ने एक बार आरजे अनमोल और अमृता राव के पॉडकास्ट में अपने रिजेक्शन के बारे में बात की थी। जब गायिका से पूछा गया था कि क्या उन्हें और किशोर कुमार को कभी रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। तब आशा जी ने कहा था, "हां, बहुत बार। रॉबिन चटर्जी (म्यूजिक डायरेक्टर भी रह चुके) नाम के एक रिकॉर्डिस्ट थे। यहीं स्टूडियो में बैठते थे। हमने गाना शुरू किया। डर तो लग ही रहा था।"

किशोर-आशा की आवाज को बताया था बेकार

आशा भोसले ने आगे बताया, "रॉबिन दा बोले- 'ऐसा नहीं चलेगा। क्या आवाज है? फिर वह बाजू में गए और बोले कि गीता को बुलाओ, दूसरे आर्टिस्ट को बुलाओ। इन दोनों आर्टिस्ट की आवाज है ही नहीं। इनकी आवाज ही अच्छी नहीं है। हमने भी सुन ली थी। तो हम दोनों आराम से वहां से निकल गए। फिर हम महालक्ष्मी स्टेशन गए और वहां बैठ गए। हम दोनों बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे।"

यह भी पढ़ें- आशा भोसले ने 33 साल पहले गंगा किनारे बिखेरा था 'आवाज का जादू', ताई का कानपुर से खास कनेक्शन

Asha Bhosle Kishore Kumar

बदला लेने जा रहे थे किशोर दा

आशा भोसले ने आगे बताया था कि किशोर कुमार ने उनसे कैसे निराशा जताई थी। आशा ताई ने कहा था, किशोर दा ने कहा, 'हमको निकाल दिया।' मैंने कहा, नहीं। दादा, आपकी जो आवाज है, उसे कोई रोक नहीं सकता है। फिर दो-चार साल बाद हम दोनों का ही नाम हुआ। वह तो हीरो भी बन गए। एक रोज दूसरे रिकॉर्डिंग रूम में हमारा गाना रिकॉर्ड होने वाला था, रिकॉर्डिस्ट (रॉबिन) वहां आ गए थे। किशोर दा ने देखा और मुझसे कहा, 'आशा, विलेन बैठा है देख।'

आशा ताई ने बताया था कि किशोर कुमार तो उनके साथ काम ही नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कह दिया था कि अब वह उनके साथ गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे लेकिन गायिका ने उन्हें समझाया और कहा कि वह समय खराब था।

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle को गाने के लिए रिश्वत देती थीं Helen, सहेली के रोते हुए बेटे का बनीं सहारा