15 साल के लड़के ने भरी महफ़िल में की सुष्मिता सेन के साथ छेड़छाड़, फिर ऐसे सिखाया सबक
"मैंने उससे कहा कि अगर उसने फिर से कभी ऐसा किया, तो मैंने उसका चेहरा देख लिया है...." - सुष्मिता सेन
मुंबई। लड़कियां सुरक्षित हैं? यह सवाल अक्सर हमें खटकता है और इसका जवाब अक्सर ना ही होता है। स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जातीं लड़कियों के अलावा, छेड़छाड़ के किस्से सेलेब्रिटीज़ के पास भी होते हैं और यह बेहद ही शर्मनाक बात है। ऐसा ही एक किस्सा हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी शेयर किया।
आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि सुष्मिता के साथ इस तरह की बदसलूकी करने वाला यह शख्स़ महज़ 15 साल का था। जी हां, हाल ही में एक इवेंट पर सुष्मिता ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि हमारे साथ बॉडीगार्ड होते हैं, हम बड़े शहरों से हैं तो हम मोलेस्टेशन का शिकार नहीं होते। लेकिन, ऐसा नहीं है, 10 बॉडीगार्ड होने के बावजूद भी एक सेलेब्रिटी होने के नाते हमें रोज़ाना 100 लोग ग़लत निगाहों से देख रहे होते हैं। हम जानते हैं कि ये सभी हमें ग़लत तरीके से देख रहे हैं और हम कुछ नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे का डांस वीडियो हो रहा है वायरल, देखिए क्या है ख़ास
"छह महीने पहले एक अवार्ड फंक्शन के दौरान, जहां मीडिया भी मौजूद थी। इतने लोगों के बीच मेरे साथ ऐसा हुआ। भीड़ का फायदा उठाकर उसे लगा शायद वो बच जाएगा और मुझे पता नहीं चलेगा कि किसने किया। लेकिन, मैंने उसका हाथ पकड़ा और उसे आगे खींचा तो मैंने देखा कि ये 15 साल का एक बच्चा है। मैं शॉक हो गई थी। मैं चाहती तो बहुत कुछ कर सकती थी मगर, वो महज़ 15 साल का था, इसलिए मैं उसे अन्दर ले गई और उससे कहा कि मैं अगर ये बात लोगों को बताउंगी तो तुम्हारी ज़िन्दगी ख़राब हो जाएगी। फिर भी वो कहता रहा कि उसने कुछ नहीं किया, मेरे बार बार धमकाने के बाद उसने मुझसे माफ़ी मांगी और प्रोमिस किया कि वो ऐसा फिर कभी नहीं करेगा। मैंने उससे कहा कि अगर उसने फिर से कभी ऐसा किया, तो मैंने उसका चेहरा देख लिया है। इसलिए हमें सेल्फ डिफेन्स सीखना चाहिए। जो लोग छेड़छाड़ से भी आगे जाकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हैं उन्हें तो फांसी पर लटका देना चाहिए, " सुष्मिता ने कहा।
आपको बता दें कि कुछ सालों पहले भी जब सुष्मिता एक ज्वेलरी स्टोर के लांच पर गई थीं जहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया था जिसका फायदा भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उठाया था। यही नहीं, कटरीना कैफ, नगमा, मिनिषा लाम्बा और कोएना मित्रा जैसी कई अभिनेत्रियां भी इस तरह पब्लिक मोलेस्टेशन का शिकार हुई हैं। जिसके बारे में इन्होने अपने इंटरव्यूज़ में भी कहा है।
यह भी पढ़ें: LKG में एेसी दिखती थीं एेश्वर्या राय बच्चन
कुछ महीनों पहले सोनम कपूर ने भी एक टॉक शो में यह कह कर सबको चौंका दिया था कि जब वो यंग थीं तो उन्हें भी मोलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा है। एक्ट्रेसेस अक्सर इस बारे में बात करते हुए कहती हैं कि आपको ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, चुप रहने से आप इन चीज़ों को और बढ़ावा देती है।
बतातें चलें कि आज ही के दिन यानि 21 मई 1994 में सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता था। सुष्मिता वह पहली भारतीय महिला थी जिसने यह ताज पहना था, तब सुष्मिता महज़ 18 की थीं। सुष्मिता इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से भले ही गायब हों मगर, उनका जलवा आज भी बरकरार है। कई अवार्ड फंक्शन और इवेंट्स के अलावा आज भी वो जब रैम्प पर उतरती हैं तो, लाखों धड़कने रुक जाती हैं।