Video : बिग बॉस के घर में ये क्या चल रहा है गौरव चोपड़ा और बानी के बीच!
टास्क के दौरान बानी और गौरव चोपड़ा के बीच का रिश्ता तेजी से बदलता दिख रहा है। दोनों का एक नया वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। बिग बॉस के घर में रिश्तों का बनना-बिगड़ना जारी है। पहले हफ्ते में मोनालिसा और मनु पंजाबी के बीच की दोस्ती ने सुर्खियां बटोरी। इसके बाद लोपामुद्रा और राहुल देव की बातें हुईं और अब पूरी नजरें गौरव चोपड़ा और बानी पर टिकी हुई हैं। टास्क के दौरान ही दोनों के बीच गलतफहमी हुई थी। अब टास्क के जरिए ही दोनों करीब आए हैं। दोनों के बीच चल रही बातचीत से तो ऐसा ही लगता है।
जी हां, दरअसल बिग बॉस द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बानी और गौरव बेहद निजी मामले पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। गौरव से बानी उनकी होने वाली दुल्हन की खूबियां जानने की कोशिश में लगी हुई हैं, और तो और गौरव भी बानी के इस सवाल का जवाब बड़े आराम से दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इस हीरो की बोल्ड वाइफ से डरे करण जौहर, जानिए क्या है पूरा मामला!
बातचीत के दौरान बानी ने गौरव से पूछा, 'आपकी मम्मी आपके लिए कैसी दुल्हन चाहती हैं?' इस पर गौरव पूरा ब्यौंरा बानी को दे रहे हैं। बानी ने इस बीच गौरव की मम्मी से 'हाय' भी किया। बाकी दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, वो आप वीडियो देखकर पता लगा लीजिए।
यह पूरा मामला देखकर लगता है कि आने वाले समय में निश्चित रूप से बिग बॉस के घर में एक और रिलेशनशिप देखने को मिल सकती है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो।
.@bani_j asks @gauravchopraa about his bride preferences & the conversation is super funny! Watch #BB10 #video! https://t.co/7GziGLciLQ
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 8, 2016