विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prem Chopra के दामाद शरमन जोशी का रोहित रॉय से क्या है फैमिली कनेक्शन?

Published: Fri, 02 May 2025 04:41 PM (IST)

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनका एक-दूसरे से भले ही ब्लड रिलेशन नहीं है लेकिन कहीं न कहीं वह ...और पढ़ें

प्रेम चोपड़ा के दामाद का रोहित रॉय से है खास कनेक्शन/ फोटो- Instagram
प्रेम चोपड़ा के दामाद का रोहित रॉय से है खास कनेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. क्या है प्रेम चोपड़ा-रोहित रॉय का कनेक्शन?
  2. दामाद शरमन जोशी के माध्यम से जुड़ा रिश्ता
  3. रोनित रॉय के छोटे भाई हैं रोहित रॉय

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कई सालों से हम एक मुद्दा सुन रहे हैं 'नेपोटिज्म'। जब भी कोई स्टार किड एक्टिंग की दुनिया में कदम रखता है, तो उसके नाम के आगे खुद ब खुद 'नेपोटिज्म' जुड़ जाता है। करीना कपूर-रणबीर कपूर, सोनम कपूर-अर्जुन कपूर जैसे कई चचेरे-ममेरे भाई-बहन हैं, जिनके बारे में लोग जानते हैं। हालांकि, बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी परिवार मौजूद हैं, जिनका आपसी कनेक्शन बहुत मजबूत हैं। 

वह किसी न किसी तरीके से एक-दूसरे से पारिवारिक तौर पर जुड़े हैं, लेकिन उनके बारे में लोगों को आज तक नहीं पता है। इन्हीं में से एक नाम है प्रेम चोपड़ा के सबसे छोटे दामाद शरमन जोशी और रोनित रॉय के छोटे भाई रोहित रॉय का, जिनकी एक-दूसरे के साथ दोस्ती ही नहीं, बल्कि फैमिली कनेक्शन भी काफी करीब का है। कैसे थ्री-इडियट्स के राजू और रोहित रॉय एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, चलिए डिटेल में जानते हैं: 

शरमन जोशी के काफी करीब हैं रोहित रॉय

रोहित रॉय और शरमन जोशी दोनों ही बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हैं। हालांकि, उनका फैमिली कनेक्शन भी काफी मजबूत है। शरमन जोशी रिश्ते में रोहित रॉय के साले हैं। उनकी बहन मानसी जोशी की शादी 'पटलन' एक्टर से हुई थी। दोनों की शादी 23 जून 1999 में हुई थी। इस रिश्ते से रोहित शरमन जोशी के जीजा हैं। मानसी और रोहित की शादी को तकरीबन 26 साल हो चुके हैं, लेकिन उन दोनों में बेशुमार प्यार है। 

यह भी पढ़ें: Prem Chopra का दामाद बॉलीवुड में करता है राज, बॉक्स ऑफिस पर दे चुका 200 करोड़ की दो फिल्में

rohit roy_sharman joshi

Photo Credit- Instagram

शरमन जोशी के माध्यम से ही रोहित रॉय का इंडायरेक्टली रिश्ता हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा से भी जुड़ा हुआ है। शरमन जोशी और उनकी बहन मानसी गुजराती ब्राह्मण फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। 

sharman joshi_rohit roy connection

Photo Credit- Instagram

क्या करती हैं शरमन जोशी की बहन मानसी?

शरमन जोशी और मानसी दोनों ने अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद खुद के लिए एक ही राह चुनी और वह है एक्टिंग। मानसी जोशी रॉय भी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत साल 1997 में सैटरडे सस्पेंस के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने साया, कुसुम, नच बलिए-1, ढाई किलो प्रेम, ये झुकी झुकी सी नजर और द मिरांडा ब्रदर्स जैसे शोज में काम किया। 

sharman joshi_rohit roy

शरमन और मानसी ही नहीं, उनके परिवार से 'रोटी-कपड़ा और मकान' की एक्ट्रेस केतकी दवे भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करती हैं। इसके अलावा उनकी एक और कजिन 'पुरबी जोशी' अक्षय कुमार के साथ 'आवारा-पागल दीवाना' में काम कर चुकी हैं। ये सभी एक्ट्रेस रिश्ते में रोहित रॉय की सालियां लगती हैं। रोहित और मानसी की एक बेटी भी हैं, जिनका नाम कियारा है। 

यह भी पढ़ें: जब शरमन जोशी के इस सीन पर रो पड़े थे राजकुमार हिरानी, '3 इडियट्स' की फिल्मिंग के दौरान हुआ था ये मजेदार किस्सा