'बेफिक्रे' के लिए रणवीर सिंह ने दी हैं ये बड़ी कुर्बानियां, जानकर रह जाएंगे दंग
'बेफिक्रे' की शूटिंग के दौरान रणवीर कपूर ने कितनी मेहनत की है इसकी तस्वीर तो हम आपको दिखा चुके हैं, लेकिन अब उनके ट्रेनर ने रणवीर की कुर्बानियों का खुलासा किया है।
नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर जबरदस्त मेहनत की है, जो आपको फिल्म रिलीज होने का बाद नजर आएगी। अपनी बेहतरीन बॉडी बनाने के लिए रणवीर को कितनी कुर्बानियां देनी पड़ी इस बात का खुलासा किया है हॉलीवुड केे फिटनेस एक्सपर्ट लॉयड स्टिवेंस ने, जोकि इस फिल्म में उनके ट्रेनर रहे हैं।
दादा बनें बोमन ईरानी को मिल रही हैं बॉलीवुड से जमकर बधाईयां
'बॉलीवुडलाइफ' की खबर के मुतााबिक एक अखबार को दिए इंटरव्यू में लायड ने बताया,'ट्रेनिंग के दौरान मीठा, शराब, जंक फूड ये सभी कुछ रणबीर को नहीं खाना था। इसके साथ ही सुबह 6:30 बजे उन्हें नाश्ता करना रहता था और उसके बाद एक घंटे का वर्कआउट। इस रूटीन के बाद 12 घंटे की शूटिंग और इसी बीच दो से चार घंटे में उन्हें खाना दिया जाता था। रणवीर को आखिरी मील रात 11:30 बजे दी जाती थी। डिनर के एक घंटे बाद वो सोने के लिए जाते थे। इस दौरान उनका खाना बनाने की जिम्मेदारी उनके पर्सनल शेफ को दी गई थी। रणवीर लॉयड की इजाजत के बिना कुछ भी नहीं खाते थे।'
सलमान और गोविंदा के बीच दूरियों की असली वजह आई सामने!
रणवीर की वर्कआउट करते हुए कई फोटोज भी लॉयड ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो कढ़ी मेहनत करते नजर आए। बता दें फिल्म में रणवीर के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। दोनों के बीच कई लीप किस और इंटिमेट सीन देखने को मिलेंगे। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी।