विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Welcome To The Jungle के लिए अक्षय ने बनाया मास्टर प्लान, क्या Dhurandhar 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर काटेगी बवाल?

Published: Tue, 23 Jun 2026 06:03 PM (IST)

'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इसी के साथ मेकर्स ने एक बार फिर ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग हुई शुरू/ फोटो- Instagram

वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग हुई शुरू/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

  2. मूवी रिलीज से पहले अक्षय की स्ट्रेटेजी

  3. सिनेमाघरों में 35 लोगों की पलटन के साथ आएंगे अक्की

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार अपनी पूरी पलटन के साथ सिनेमाघरों में धमा चौकड़ी मचाने के लिए कमर कस चुके हैं। उनकी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से बस चार दिन दूर है, ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर को मिले ऑडियंस के जबरदस्त रिस्पांस के बाद अब अक्षय कुमार ने फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन होने की घोषणा भी कर दी है। हालांकि, इस घोषणा के साथ ही अभिनेता का फिल्म का बज बढ़ाने और इसे हिट करवाने का मास्टर प्लान भी रिवील हो गया है।

अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्म पर खेला दांव

हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में भी 'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू का ट्रेंड शुरू कर दिया था। जिसका मतलब है कि फिल्म अपनी ओरिजिनल रिलीज डेट से एक दिन पहले सिनेमाघरों में आएगी और दर्शक इसे देख पाएंगे। रणवीर सिंह के बाद अक्षय ने अपनी लास्ट रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' का भी पेड प्रीव्यू किया था। पेड प्रीव्यू के जरिए कॉमेडी फिल्म 'भूत बँगला' ने 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे शुक्रवार के कलेक्शन के साथ जोड़ा गया था।

अब ऐसा ही कुछ अक्की 2026 की अपनी सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के साथ भी करने जा रहे है, जिसका ऐलान अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो गई है। 25 जून 2026 को शाम को 7:30 बजे से फिल्म का पेड प्रीव्यू शुरू होने वाला है।

akshaykumar_1782198455_3925686819793264457_907025384

यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle की शूटिंग करने में निर्देशक के छूटे थे पसीने, 36 एक्टर्स के साथ करनी पड़ी थी 75 शिफ्ट्स

पहली बार 36 एक्टर्स एक ही फिल्म में आएंगे नजर

एक तरफ फिल्मों का पेड प्रीव्यू शुरू करने का मोटिव दर्शकों के बीच सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ माना जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ इससे बॉक्स ऑफिस नंबर्स में भी काफी असर देखने को मिलता है। अब वेलकम टू द जंगल पेड प्रीव्यू में भूत बंगला से ज्यादा कमाई कर पाएगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिल्म में जिस तरह की स्टारकास्ट है, डायलॉग्स हैं, उससे फैंस को काफी उम्मीद है।

[image] - 7001581

मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकारों की दमदार स्टारकास्ट नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने फ्लाइट में चट कर डाली रसमलाई और तड़का दाल, दिशा पाटनी ने पिता से मंगवाया था घर का खाना