यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vidya Balan का बदला अंदाज़, भारतीय परिधान पहनने के लिए कहने वालों को दिया जवाब, देखें यह वीडियो
विद्या फ़िलहाल वो शेरनी की शूटिंग कर रही हैं। पिछले साल विद्या की फ़िल्म शकुंतला देवी अमेज़न प्राइम वीडियो पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। विद्या बालन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, जो अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। जितनी बिंदास वो अपनी एक्टिंग में हैं, उतनी ही बेबाकी से अपनी बात कहती हैं। विद्या ने अब एक बड़ा दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है, जिसके ज़रिए उन्होंने भारतीय परिधानों और पश्चिमी ड्रेस के बीच सामंजस्य का संदेश दिया है।
इंस्टाग्राम पर विद्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पहले वो सलवार सूट में दिखती हैं और फिर उनकी ड्रेस बदल जाती है और विद्या चमचमाते हरे रंग के फुल बॉडी डीप नेक गाउन में नज़र आती हैं। इसके साथ विद्या ने लिखा- जब लोग मुझसे कहते हैं कि सिर्फ़ भारतीय कपड़े पहनो... विद्या के इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किये हैं। डायना पेंटी, शिवानी डांडेकर, सान्या मल्होत्रा ने विद्या के इस अंदाज़ पर हौसलाअफ़ज़ाई की।
View this post on Instagram
विद्या के फैशन की बात करें तो अधिकांश वो साड़ियों में ही नज़र आती हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर साड़ियों में उनकी कई तस्वीरें मौजूद हैं। तस्वीरों के साथ विद्या दिलचस्प कैप्शन भी लिखती हैं। विद्या ने नीचे दी गयी तस्वीर के साथ लिखा- साड़ी और शरमा-ना। एक और तस्वीर के साथ विद्या ने लिखा- सारी दुनिया एक तरफ़ और साड़ी एक तरफ़। मेरा पसंदीदा पहनावा।
View this post on Instagram
विद्या के फ़िल्मी करियर की बात करें तो फ़िलहाल वो शेरनी की शूटिंग कर रही हैं। पिछले साल विद्या की फ़िल्म शकुंतला देवी अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। यह मैथमेटिक्स जीनियस शुकंतला देवी की बायोपिक फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में सान्या मल्होत्रा ने विद्या की बेटी का रोल निभाया था। विद्या ने एक शॉर्ट फ़िल्म नटखट भी प्रोड्यूस की और इसमें अभिनय भी किया था। 2019 में विद्या अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में मुख्य भूमिका में नज़र आयी थीं। बॉक्स ऑफ़िस पर यह फ़िल्म काफ़ी सफल रही थी।
